– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

अटकलों पर लगा विराम, आखिरकार भाजपा में शामिल हुईं शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन 

IMG 20240319 WA0012

Share this:

Speculations put to an end, Shibu Soren’s daughter-in-law Sita Soren finally joins BJP, Breaking news, Ranchi news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand update : राजनीतिक हलकों में गत कुछ महीनों से विधायक सीता सोरेन के बारे में अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह निकट भविष्य में भाजपा में शामिल होंगी। आखिरकार वह दिन आ ही गया। अब उनके बारे में लगाई जा रहे अटकलों पर पूरी तरह से विराम लग गया। मंगलवार को उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हो गयीं। बता दें कि सीता सोरेन तीन बार विधायक रह चुकी हैं। अभी भी वह विधायक हैं। बता दें कि सीता सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन की बड़ी बहू और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी हैं।

लक्ष्मीकांत वाजपेयी और विनोद तावड़े ने दिलाई शपथ

मंगलवार को विधायक सीता सोरेन ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। भाजपा भाजपा जॉइनिंग कमेटी के चेयरमैन और राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विनोद तावड़े ने सीता सोरेन का  स्वागत किया और भाजपा की सदस्यता दिलाई। सीता सोरेन ने कुछ घंटे पहले ही झामुमो छोड़ने की घोषणा की थी। इसके बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। सीता सोरेन दिवंगत दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं।

Share this:




Related Updates


Latest Updates