– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Amazing : …और 10 साल की बच्ची की डेड बॉडी से गायब हो गया सिर, 1 सप्ताह पहले ही किया गया था… 

Screenshot 20221027 211222 Chrome

Share this:

Tamil Nadu News, Chengalpattu, Head became Vanished From dead bod body of 10 Years girl, Cremated before one week : 

 तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले के मधुरंथकम के पास चित्रवाड़ी गांव में एक हफ्ते पहले दफन की गई 10 वर्षीय बच्ची की डेड बॉडी से उसका सिर कब्र से गायब हो गया। चौंकाने वाली यह घटना बीते 25 अक्टूबर को ही सामने आई। इसके बाद अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस जादू-टोने के एंगल से भी जांच कर रही है। मृतक लड़की 5 अक्टूबर को गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घर के बाहर खेलते समय एक बिजली का खंभा उस पर गिर गया, जिससे सिर में गंभीर चोट आई।

घटना की सच्चाई सामने आते ही मचा हड़कंप

करीब नौ दिनों तक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ने के बाद 14 अक्टूबर को कृतिका का निधन हो गया। इसके बाद उसके परिवार ने अंतिम संस्कार करने के बाद 15 अक्टूबर को उसे दफना दिया। दस दिनों के बाद, उसके माता-पिता, पांडियन और नादिया ने देखा कि उसकी कब्र के साथ छेड़छाड़ की गई है। इस पर शक होने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने जिला चिकित्सा विभाग के अधिकारियों और जिला राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र को खोला तो वहां पर लड़की का सिर गायब था, जिससे हड़कंप मच गया।

कई एंगल से जांच कर रही पुलिस

चित्तूर पुलिस मामले की विभिन्न एंगल से जांच कर रही है। वे जांच कर रहे हैं कि क्या दुश्मनी के कारण लड़की का सिर कोई कब्र से ले गया या फिर किसी ने जादू टोने के चलते ऐसा किया हो। पुलिस को उस जगह के पास कुछ इस्तेमाल किए हुए दस्ताने और टॉर्च के सामान भी मिले हैं, जहां पर लड़की को दफनाया गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates