– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Jharkhand Weather Update : झारखंड में अभी 4 दिनों तक सताती रहेगी तीखी तपिश, मानसून का करें इंतजार, 20 साल पहले की रांची…

heat

Share this:

Jharkhand Update News, Ranchi, Weather Mood , Adverse, Monsoon Coming , Not Near, Hot Summer Continues : झारखंड में पिछले कई दिनों से तीखी तपिश से लोग परेशान हैं। कभी-कभी तो पुराने लोगों को ऐसा महसूस होने लगा है कि क्या झारखंड की राजधानी रांची वही शहर है, जो 20 साल पहले था। यहां के मौसम की खासियत से प्रभावित होकर तो बाहर के लोग गर्मी में यहां आते थे। हमने जंगलों और पेड़- पौधों के साथ जो किया, उसका फल आज सामने है। मानसून दूर भाग रहा है। पारा चढ़ता जा रहा है। बारिश के लिए हम तरस रहे हैं। रांची के मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए अनुमान के अनुसार, अभी रांची समेत पूरे झारखंड को तीखी तपिश 4 दिनों तक सताती रहेगी। 

20 जून के पहले मानसून की आहट नहीं

20 जून के पहले मानसून की आहट भी नहीं मिलेगी। रांची में गुरुवार को तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को भी यह 41 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 45 डिग्री के आसपास बताया जा रहा है। धनबाद और जमशेदपुर का तापमान भी 41 डिग्री के ऊपर रहा।

झारखंड के बाहर ठहर गया है मानसून

सच्चाई यह है कि इस वक्त मानसून बिहार के पूर्वी हिस्से अररिया, पूर्णिया तथा बंगाल के पूर्वी हिस्सा सिलिगुड़ी के आसपास ठहर गया है। अभी राहत मिलने में लगभग एक सप्ताह का और समय लग सकता है। बढ़ते तापमान औऱ उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है। दोपहर में कहीं बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल होने लगा है।

छिटपुट बारिश और बढ़ा रही गर्मी

झारखंड के कई हिस्सों में प्री मानसून का थोड़ा असर दिखा है। प्री मानसून की वजह से राज्य के कई हिस्सों में छिटपुट बारिश है। जमशेदपुर के साथ-साथ सहित आसपास के शहरों में आंधी के साथ बारिश हुई। इसकी वजह से इन इलाकों में तापमान में थोड़ी राहत आई, मगर फिर उमस बढ़ गई। 

Share this:




Related Updates


Latest Updates