– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

असत्य पर सत्य की विजय ही परम सत्य : हेमन्त सोरेन 

IMG 20231025 WA0006

Share this:

राजधानी रांची के “रावण दहन” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री 

Ranchi news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand news, vijaydashmi, Ravan dahan : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन विजयादशमी के अवसर पर पंजाबी-हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा मोरहाबादी मैदान तथा श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति अरगोड़ा, की ओर से मंडा मैदान, अरगोड़ा में आयोजित “रावण दहन” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में पहले लंका दहन तथा कुंभकर्ण एवं मेघनाथ के पुतले फूंके गये। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रावण का पुतला फूंक कर असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की जीत का संदेश दिया।

असत्य पर सत्य की जीत सदैव हासिल होती रहे

IMG 20231025 WA0003

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मोरहाबादी मैदान में पंजाबी-हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य “रावण दहन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का साक्षी बनने इतनी बड़ी संख्या में लोगों का समूह उपस्थित है। मैं सभी को दशहरे की बधाई और शुभकामना देता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष “रावण दहन” कार्यक्रम में हम लोग यहां मिलते रहे हैं, इसी उम्मीद और आशा के साथ कि सदियों से चली आ रही असत्य पर सत्य की विजय की परम्परा आगे भी सदियों तक बनी रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरे देश में “रावण दहन” कार्यक्रम को लेकर उत्साह और उमंग देखा जा रहा है। मैं माता रानी से कामना करता हूं कि दशहरा का त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशियां लेकर आये।

लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये

IMG 20231025 WA0002

इस अवसर पर शानदार आतिशबाजी की गयी। वहीं, लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। मौके पर कलाकार मंडली द्वारा रामदरबार दर्शन की प्रस्तुति की गयी। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भगवान राम, लक्ष्मण एवं सीता माता का रूप धारण किये कलाकारों का तिलक-चंदन लगा कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर सांसद रांची संजय सेठ, विधायक सी. पी. सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, पंजाबी- हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल, महासचिव राजेश मेहरा, प्रवक्ता-सह-मीडिया प्रभारी अरुण चावला, अध्यक्ष दशहरा कमेटी 2023 रंदीप आनन्द, सचिव कुणाल अजमानी सहित अन्य गण्यमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

अरगोड़ा मंडा मैदान में रावण दहन

वहीं, अरगोड़ा मंडा मैदान में आयोजित रावण एवं लंका दहन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि माता रानी के आशीर्वाद से पूरे राज्य में दशहरे का त्योहार पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। आज हम सभी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अरगोड़ा स्थित मंडा मैदान में “रावण दहन” कार्यक्रम को लेकर एकत्रित हुए हैं। आज इस कार्यक्रम के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां उपस्थित हुए हैं। यहां सभी की उमंग और उत्साह देखते ही बन रहा है। मैं इस अवसर पर राज्यवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। इस अवसर पर अन्य विशिष्ट अतिथियों की  उपस्थिति में लंका दहन और कुंभकर्ण एवं मेघनाथ के पुतले फूंके गये। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रावण का पुतला फूंका।

मौके पर इनकी रही उपस्थित

IMG 20231025 WA0001

इस अवसर पर राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) विनोद पांडेय, सांसद रांची संजय सेठ, विधायक हटिया नवीन जायसवाल, पूर्व मेयर आशा लकड़ा, पूर्व मेयर अजय नाथ शाहदेव के अलावा दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति अरगोड़ा के अध्यक्ष पंकज साहू, जय प्रसाद साहू, कंचन कुमार साहू, संजय साहू, पंचू साहू, चंदन साहू, गुड्डू साहू, रवि साहू, प्रकाश साहू, शिव प्रसाद साहू, शशि कुमार सहित अन्य गण्यमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने दीं विजयादशमी की शुभकामनाएं 

IMG 20231025 WA0005

 मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विजयादशमी व दशहरा के पावन अवसर पर देश व राज्य के लोगों को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है, “असत्य पर सत्य की विजय, बुराई पर अच्छाई की विजय, क्रोध पर करुणा की विजय और अहंकार पर विनम्रता की विजय के पावन पर्व विजयादशमी की सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार । विजयादशमी का यह पर्व आप सभी के जीवन में खुशियां लाये, सभी स्वस्थ और सुखी रहें, यही कामना करता हूं। शुभो विजया !”

Share this:




Related Updates


Latest Updates