– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

इस बार साल का पहला चंद्र ग्रहण होली में लगेगा, अप्रैल में सूर्य ग्रहण भी, 100 साल बाद बन रहा है संयोग

bd4fc4bf 0204 4cb3 897f 79f476afec56

Share this:

This time the first lunar eclipse of the year is going to happen in Holi, solar eclipse will happen in April, know what to do and what not to do, Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : वर्ष 2024 का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन लगने वाला है। वहीं पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल में लगेगा। 24 मार्च को होलिका दहन है। अगले दिन रंगों की होली होगी। बता दें कि चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा को लगता है और सूर्य ग्रहण हर बार अमावस्‍या के दिन ही लगता है।

पूर्णिमा 24 मार्च को सुबह 09:55 मिनट से शुरू होगी

इस बार पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 09:55 मिनट से शुरू होगी। यह अगले दिन 25 मार्च दोपहर 12:29 बजे तक रहेगी। चंद्र ग्रहण इसी दिन यानी 25 मार्च को लगेगा। चंद्र ग्रहण चैत्र अमावस्या 8 अप्रैल को सुबह 03:21 मिनट पर शुरू होगा और 8 अप्रैल की रात को 11:50 मिनट पर समाप्त होगा। सूर्यग्रहण भी 8 अप्रैल को अमावस्‍या के दिन  लगेगा। आइए आपको बताते हैं चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण से जुड़ी जरूरी जानकारी।

इस बार चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा

आगामी 25 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा। जब चंद्रमा पृथ्‍वी की उपच्‍छाया में प्रवेश करने के बाद वहीं से बाहर निकल आता है तो इसे उपच्‍छाया चंद्र ग्रहण कहते हैं। यह चंद्र ग्रहण पूर्वाहन 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर दोपहर 03 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। जानकारी हो कि होली और चंद्र ग्रहण का यह संयोग 100 साल बाद बन रहा है। इससे पूर्व होली वाले दिन चंद्र ग्रहण 1924 में लगा था।

यह है सूर्यग्रहण का समय

8 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण भी बेहद खास होगा।  चंद्रमा के सबसे नजदीक होने के कारण यह 50 वर्षों का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण लगभग 7.05 मिनट तक रहेगा। इस दौरान आसमान में सूर्य नजर नहीं आएगा, सिर्फ उसका कोरोना दिखाई पड़ेगा। ऐसे में ग्रहण के क्षेत्र में मौजूद लोग पृथ्वी के करीब मौजूद बृहस्पति और शुक्र ग्रहों के साथ धूमकेतु को भी को सीधे देख सकेंगे। वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार रात लगभग 09:12 पर शुरू होगा। इसका समापन रात 01:20 बजे होगा। इस कारण इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा।

यहां दिखेगा चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण

25 मार्च को लगने वाले चंद्र ग्रहण को उत्‍तर और पूर्व एशिया, यूरोप, ऑस्‍ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्‍तरी व दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिका और अंटा‍र्कटिका के कई भागों में दिखेगा। भारत में यह ग्रहण नहीं दिखेगा। वहीं दूसरी और सूर्य ग्रहण अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा के कुछ क्षेत्र में दिखेगा। इस सूर्य ग्रहण के दौरान लोगों को दिन में रात जैसा नजारा दिखेगा। नासा के अनुसार सबसे पहले ये सूर्य ग्रहण मैक्सिको के प्रशांत तट पर पूर्वाहन 11:07 बजे दिखेगा। यह ग्रहण अमेरिका के 13 राज्‍यों में पूर्ण सूर्य ग्रहण के तौर पर दिखेगा। उत्तरी अमेरिका में यह आंशिक सूर्य ग्रहण नजर आएगा।

कब कितने बजे से लगेगा सूतक काल

चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पूर्व और सूर्य ग्रहण से लगभग 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। परंतु इस बार का चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण दोनों ही भारत में नजर नहीं आएंगे। ऐसे में सूतक के नियम भी भारत में लागू नहीं होंगे। बताते चलें कि सूतक को नकारात्‍मक माना जाता है। इस दौरान पूजा-पाठ करने से लेकर हर तरह के शुभ काम करने की मनाही होती है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates