– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

इस बार खास होगा विराट कोहली का बर्थडे, ईडन में 70 हजार फैंस नजर आएंगे एक ही मास्क में

IMG 20231103 WA0009

Share this:

World Cup Cricket 2023, Virat Kohli birthday, sports news, cricket news, Eden garden Kolkata : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला पांच नवंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमें कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में आमने-सामने होगी। वहीं, इस दिन विराट कोहली अपना 35वां बर्थडे मनाएंगे। बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने विराट कोहली के बर्थडे को यादगार बनाने के लिए खास इंतजाम किया है। दरअसल, इस दिन तकरीबन 70 हजार फैंस स्टेडियम में विराट कोहली के मास्क में नजर आएंगे। इसके अलावा स्पेशल केक काटा जाएगा। और क्या-क्या होगा इस दिन…

लेजर शो का भी आयोजन, जमकर पटाखे भी छूटेंगे

विराट कोहली के बर्थडे पर ईडन गार्डेन्स में लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। साथ ही जमकर पटाखे छोड़े जाएंगे। भारत-साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम साउथ अफ्रीका को हराकर विराट कोहली को जीत का तोहफा देना चाहेगी। फिलहाल, भारतीय टीम प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है। अब तक भारतीय टीम ने 6 मुकाबले खेले हैं, रोहित शर्मा की टीम ने सभी मैचों में विपक्षी टीमों के हराया। इस तरह भारत के 12 प्वॉइंट्स हैं।

फैंस को उम्मीद… बर्थडे के दिन बड़ी पारी खेलेंगे विराट

लखनऊ में भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने थी। इस मुकाबले में विराट कोहली बिना कोई रन बनाए पवैलियन लौट गए। हालांकि, इस टूर्नामेंट में विराट कोहली का बल्ला आग ऊगल रहा है। विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में छठे नंबर पर हैं। अब तक विराट कोहली ने 6 मैचों में 88.50 की एवरेज से 354 रन बनाए हैं। फैंस को उम्मीद हैं कि विराट कोहली अपने बर्थडे के दिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ बड़ी पारी जरूर खेलेंगे।

Share this:




Related Updates


Latest Updates