– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : आज कैसा रहेगा आपका दिन, 19 जनवरी 2024 का राशिफल व पंचांग पढ़ें

IMG 20240118 WA0005

Share this:

Rashifal 19 जनवरी 2024 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 19 जनवरी 2024 को शुक्रवार है। आज का दिन मां संतोषी और राहु को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले  पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

19 जनवरी 2024 शुक्रवार का पंचांग 

पौष शुक्ल पक्ष नवमी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), पौष। नवमी तिथि 07:52 PM तक उपरांत दशमी। नक्षत्र भरणी 02:50 AM तक उपरांत कृत्तिका। साध्य योग 12:45 PM तक, उसके बाद शुभ योग। करण बालव 08:15 AM तक, बाद कौलव 07:52 PM तक, बाद तैतिल। 19 जनवरी शुक्रवार को राहु 11:16 AM से 12:37 PM तक है। चन्द्रमा मेष राशि पर संचार करेगा।

19 जनवरी 2024 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : मेष राशि वाले आज अपने पराक्रम व जौहर का भरपूर लाभ उठाएगे। कारोबार और नौकरी में सोचे हुए काम हो जाएंगे। हालांकि आलस्य की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। राजनीतिक क्रिया-कलापों में आपकी सक्रियता काफी तेज होगी। अपने व्यवहार से अधीनस्थों का दिल जीत लेंगे। घरेलू विवाद के कारण तनाव में रहेंगे। कोई ऑफर छिपे ढंग से सामने आ सकता है। धन हानि के योग बन सकते हैं।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज नये कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी अधिक मजबूत होगा। पारिवारिक रिश्ते भी मजबूत रहेंगे। बच्चों के साथ आप कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। धन लाभ के बड़े अवसर आपको मिलेंगे। किस्मत के सहयोग से आपका कोई खास काम पूरा होगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। किसी पुराने सहयोग से मिलने का मौका मिलेगा। बातचीत के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी।

♊ मिथुन : (क, छ और घ Gemini Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप व्यस्त रहने के कारण जीवनसाथी को समय नहीं दे पाएंगे, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपकी किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होगी,लेकिन आपके कुछ शत्रु आपके विरोधी भी बन सकते हैं जिनसे आपको बचना होगा। आपको सही तरीके से धन कमाना होगा व किसी गलत तरीके से कमाने के चक्कर में ना आए,नहीं तो आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। यदि आप अपने बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को शामिल करेंगे,तो वह आपको अच्छा लाभ अवश्य देंगे।  आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कोई बाधा रही थी,तो वह आज दूर होगी। 

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी आज किसी निकटतम व्यक्ति से मुलाकात होगी और कुछ मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से आप परेशान रहेंगे। यदि आपकी सामने  कोई राज उजागर होगा, तो आपको समस्या आ सकती हैं। विदेश जाने की इच्छा रख रहे लोगों को कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आप अपने धन का सही इस्तेमाल करें। अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलें,तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने पर विचार कर सकते हैं। परिवार में आपकी किसी पुरानी गलती के कारण रिश्तों में खटपट हो सकती है। 

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है।  यदि आप वरिष्ठ सदस्यों से कोई सलाह लें,तो उस पर अमल अवश्य करें। आप अपने धन को खर्च के साथ-साथ बचत पर भी पूरा ध्यान दें,तभी आप अपने भविष्य को सिक्योर कर पाएंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। पिताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। 

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आप भावनाओं में रहने के कारण किसी गलत काम के लिए भी हां कर सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले आप बहुत ही सावधानी बरतें। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय आप बहुत ही तो तोलमोल कर बोलें,नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। यदि आपको किसी बात को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा था,तो वह आज दूर होगा। माता-पिता के साथ मिलकर आप कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए धन लाभ लेकर आने वाला है। आप व्यस्त रहने के कारण अपने बिजनेस के कुछ योजनाओं को नहीं बना पाएंगे। आपका कोई काम समय से पूरा न होने के कारण तनाव बना रहेगा, लेकिन यदि संतान को शिक्षा में कुछ समस्याएं आ रही थी,तो आज आप उसके लिए उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी लिए गए फैसले के लिए खुशी होगी,क्योंकि जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है। 

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आप जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे,जिससे आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। आपको एक से अधिक स्रोतों से आए प्राप्त होने से खुशी होगी और आप अपना कोई पुराना कर्जा भी आसानी से उतार पाएंगे। आपको यदि संतान के भविष्य को लेकर कोई चिंता बनी हुई थी,तो वह आज दूर हो सकती है। आप अपने पिताजी से किसी किए हुए वादे को आज पूरा करें,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :  आज खुशियों के साथ दिन की शुरूआत हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की मिल सकती है। व्यापारी एवं व्यवसायियों के लिए व्यापार में बेहतरी के संकेत हैं। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार और आय में वृद्धि के मजबूत संकेत हैं। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। आप दान-धर्म के कामों में शामिल होंगे। आप दोस्तों और शुभचिंतकों के साथ मौज-मस्ती में समय गुजारेंगे।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) :आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इस कारण कुछ तनाव भी रह सकता है। आपको कुछ अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। आपकी कला को लेकर रुचि बढ़ेगी। आज आप थोड़ा रोमांटिक हो सकते हैं। यदि आप राजनीति में कदम रखना चाहते हैं तो अभी आपके लिए फलदायक हो सकता है। आज दोस्तों से होने वाली कुछ जरूरी मुलाकातें आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं। 

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज आपको परिवार वालों का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आपके कुछ मित्र बहुत ही मददगार साबित होंगे। आज ऑफिस में आपके ड्रेस की तारीफ होगी, जिससे आप काफी प्रसन्न होंगे। ऑफिस में काम कर रहे किसी सहयोगी से आपकी अच्छा जान पहचान हो सकती है। बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। एकाउंट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। आपकी मेहनत रंग लायेगी। 

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आपका रचनात्मक कौशल आज चरम पर होगा और आप इसका उपयोग अपने सभी कामों में करेंगे। रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोग अच्छा करेंगे और अच्छा लाभ भी प्राप्त करेंगे। आप बैठकों, प्रस्तुतियों, प्रदर्शनियों और सम्मेलनों में लोकप्रिय रहेंगे। आप अपने घर को पुनः व्यवस्थित करने की योजना बनाएंगे और कुछ कलाकृतियों की खरीदारी भी करेंगे। सहभागिता बढ़ेगी और आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ एक छोटी यात्रा कर सकते हैं। 

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ  और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates