– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : आज कैसा रहेगा आपका दिन, 29 मार्च 2024 का राशिफल व पंचांग पढ़ें

IMG 20240327 WA0293

Share this:

Rashifal 29 मार्च 2024 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 29 मार्च 2024 को शुक्रवार है। आज का दिन मां संतोषी और राहु को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले  पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

29 मार्च 2024 शुक्रवार का पंचांग 

चैत्र कृष्ण पक्ष चतुर्थी, पिंगल संवत्सर विक्रम संवत 2081, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), फाल्गुन। चतुर्थी तिथि 08:21 PM तक उपरांत पंचमी। नक्षत्र विशाखा 08:36 PM तक उपरांत अनुराधा। वज्र योग 11:11 PM तक, उसके बाद सिद्धि योग। करण बव 07:42 AM तक, बाद बालव 08:21 PM तक, बाद कौलव। 29 मार्च शुक्रवार को राहु 11:00 AM से 12:31 PM तक है। 02:09 PM तक चन्द्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

29 मार्च 2024 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप किसी के बहकावे में ना आए, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से यदि धन उधार लेंगे, तो आपको आसानी से मिल जाएगा। संतान की तरक्की देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप कोई काम कल पर टाल सकते हैं, जिससे कि बाद में आपको समस्या होगी। जीवनसाथी के साथ आप भविष्य को लेकर कुछ प्लानिंग कर सकते हैं। विरोधी सजग रहेंगे और आपकी नेतृत्व क्षमता भी मजबूत रहेगी।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपको जीत मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आप अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए भी कुछ प्रयास करेंगे। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी कोई प्रिय और मूल्यवान वस्तु के खोने या फिर चोरी होने का भय सता रहा है, इसलिए आपको सावधानी बरतनी होगी।

♊ मिथुन : (क, छ और घ Gemini Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपको किसी पैतृक संम्पति संबन्धित मामले में सावधान रहना होगा। आपको बड़ों की बातों का पूरा मान रखना है नहीं तो आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने  दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यातीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में यदि आपसे कोई गलती हुई है, तो वह आपको अधिकारियों के सामने स्वीकारनी होगी। आपकी माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगी।

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज का दिन आपको व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा, लेकिन आप अपने आलस्य के कारण अपने जरूरी कामों को कल पर टाल सकते हैं, जो बाद में आपके लिए समस्या लेकर आयेगी। सामाजिक गतिविधियों में आपका पूरा उत्साह रहेगा। आपके बिजनेस में आपको किसी बात को लेकर समस्या सकती है। आपका कोई लेन देन से संबंधित मामला आपके सिरदर्द बन सकता है। आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बातचीत करते समय वाणी और व्यापार में मधुरता बनाए रखें।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार में मधुरता लेकर आने वाला है। परिवार में किसी हर्ष और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप किसी नए काम में हाथ ना डालें, नहीं तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप अपने घर की रंगाई, पुताई आदि की योजना बना सकते हैं। यदि आप किसी पिकनिक आदि पर जाएं, तो उसमें माता-पिता से पूछकर जाना बेहतर रहेगा। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि से उन्हें आसानी से मात दे पाएंगे।

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी स्मरण शक्ति को बढ़ावा मिलेगा और आप अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए कुछ जानकारी शेयर करेंगे। संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके जूनियर्स आपको कामों में आपकी मदद करेंगे, लेकिन आप अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। आपको किसी समस्या को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी, तभी आपको उसका समाधान मिल सकेगा।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। संतान के करियर को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आपको अपने पारिवारिक रिश्तों को निभाने के लिए उनकी कुछ गलतियों को भी माफ करना होगा। आपके अंदर सहकारिता की भावना बढ़ेगी। दान धर्म के कार्य में आपकी पूरी रुचि रहेगी। वरिष्ठ सदस्य कोई काम करें, तो उसमें पूरी विनम्रता दिखाएं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में समस्याएं खड़ी कर सकता है, इसलिए आप किसी से धन उधार लेने से बचें। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन आप अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। निर्णय लेने की क्षमता का आज आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक गतिविधियों में आपको तेजी बनाए रखनी होगी। आपके कुछ महत्वपूर्ण मामले गति पकड़ेंगे। आपकी आय और व्यय बढ़ने से यदि आपको कोई धन संबंधित चिंता चल रही थी, तो वह थोड़ी कम होगी।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :  आज का दिन आपके लिए प्रेम और सहयोग की भावना बढ़ाने के लिए रहेगा। किसी कानूनी मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करना बेहतर रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाए आ रही थी, तो वह दूर होंगी। आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए यदि कुछ प्रयास करेंगे, तो उसमें आप सफल अवश्य होंगे। किसी जमीन-जायदाद से संबंधित मामले में आप लिखाई पढ़ाई करके आगे बढ़े, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। भाई- बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) :आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आपने यदि किसी काम को करने के लिए सोचा है, तो उसे समय रहते पूरा करें। माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छी सफलता मिलेगी। व्यापार में आपको अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज आपको अपने आवश्यक कार्य को धैर्य रखकर निपटना होगा और परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें। आप अपने महत्वपूर्ण मामलों में सजगता से आगे बढे़, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें। व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप किसी बाहरी व्यक्ति की बातों में आने से बचें और किसी बात को लेकर जिद ना दिखाएं। विद्यार्थियों को इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस रखना होगा।

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज व्यापार कर रहे लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे और नौकरी में कार्यरत लोगों को टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा। आपको साझेदारी में काम करने से अच्छा लाभ मिल सकता है। किसी भूमि, वाहन, मकान आदि को खरीदने के आपके प्रयास आज तेज रहेंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, लेकिन आप किसी की कहासुनी बातों में आकर किसी वाद विवाद में ना पड़े। आप कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे।

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ  और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates