– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन 06 नवंबर 2023 का राशिफल और पंचांग भी पढ़ें 

692dfb1c 6ec3 4262 b18d e9f29e9ef5cf

Share this:

Rashifal 06 नवंबर  2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 06 नवंबर को सोमवार है। आज का दिन शंकर भगवान को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग, इसके बाद विस्तार से राशिफल।

06 नवंबर 2023 यानी सोमवार का पंचांग

कार्तिक कृष्ण पक्ष नवमी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), आश्विन। नवमी तिथि 05:51 AM तक उपरांत दशमी। नक्षत्र आश्लेषा 01:22 PM तक उपरांत मघा। शुक्ल योग 02:25 PM तक, उसके बाद ब्रह्म योग। करण तैतिल 04:34 PM तक, बाद गर 05:51 AM तक, बाद वणिज। 06 नवम्बर 06 सोमवार को राहु 08:01 AM से 09:24 AM तक है। 01:22 PM तक चन्द्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

06 नवंबर 2023 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने परिवार के विलासिता पूर्ण माहौल का लाभ उठाएंगे, जिसमें परिवार के छोटे बच्चे मस्ती करते नजर आएं। आज आपको किसी पैतृक संपत्ति से धन प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आप संतोष का अनुभव करेंगे, लेकिन रात्रि के समय आपके घर कुछ अतिथि आगमन कर सकते है, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा, लेकिन इसमें आप परेशान नहीं होंगे, क्योंकि आपके पास धन अत्यधिक मात्रा में होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने अधिकारियों से प्रशंसा सुनने को मिल सकती है।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज का दिन ठीक रहने वाला है। आप परिवार वालों के साथ समय बिताने से आपको काफी ख़ुशी महसूस होगी। बच्चों को आज सरप्राइज मिलेगा। कुछ लोग आज आपके किसी काम में मदद के लिये आपका सहयोग करेंगे। आज पैसों को लेकर आपकी समस्याएं समाप्त होंगी। आज आप किसी काम को नये सिरे से शुरू करने का विचार बनायेंगे। आज अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।

♊ मिथुन : (क, छ व घ Gemini DailyHoroscope) : आज का दिन व्यापार की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। आज आप अपने व्यापार में कुछ चेंज कर सकते हैं जोकि आवश्यक है, लेकिन यदि आज आप किसी डील को फाइनल करें, तो उसमे अपने दिल व दिमाग दोनों को खोलकर करें, तभी आप उन योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे। साझेदारी में यदि कोई विवाद चल रहा है, तो वह भी आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। यदि आप किसी भी मकान, दुकान आदि का सौदा करने जा रहे हैं, तो फिलहाल कुछ समय के लिए रुक जाए, क्योंकि यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। 

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज आप अपने कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। वकालत कर रहे विद्यार्थियों को आज किसी अनुभवी वकील का मार्गदर्शन मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकालने में आज आप सफल होंगे। कोई करीबी आपको अच्छी खुशखबरी देगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

♌ सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर जिस व्यवसाय को शुरू करेंगे, उसमें आपको भविष्य में भरपूर लाभ होगा। सायंकाल के समय आज आपके परिवार के सदस्य आपके लिए किसी सरप्राइस पार्टी का प्लान कर सकते हैं, जिसमें आपको कोई पुराना मित्र भी आमंत्रित किया जा सकता है, जिसके मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। आज आप सुबह से ही एक के बाद एक घर के पिछले कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। 

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज का दिन शानदार रहेगा। ऑफिस में आपको कोई ऐसा काम दिया जायेगा, जिसमें आपको भी दिलचस्पी है। नौकरी में प्रमोशन के साथ ही इनकम बढ़ने के चांस नजर आ रहे हैं। छात्र अपने कुछ विषयों को लेकर अधिक रुचि दिखायेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सामांजस्य की स्थिति बनी रहेगी। इस राशि के डॉक्टर्स के लिए आज का दिन पदोन्नति देने वाला साबित होगा।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  आज का दिन आपके लिए साझेदारी में कार्य करने के लिए रहेगा। यदि आज आप किसी व्यवसाय को करना चाहते हैं तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है। आज आप किसी को धन उधार देंगे, तो आपको उसके वापस मिलने की संभावना बहुत कम है, इसलिए सावधान रहें। आज दिनभर अपनी संतान की शिक्षा से संबंधित कार्य के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको अपने जीवनसाथी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजन के कार्य में व्यतीत करेंगे।

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए अच्छा है। ऑफिस में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने कार्य समय से पूरा कर लेंगे। आज आपका सकारात्मक विचार आपकी उलझनों को दूर करेगा। विद्यार्थी आज अपने पढ़ाई के टाइम-टेबल में बदलाव करेंगे। ड्राई फ्रूट्स का व्यापार कर रहे लोगों को आज उम्मीद से अधिक मुनाफा होने वाला है। घर के किसी काम में जीवनसाथी की मदद मिलाने से आपका मन प्रसन्न होगा।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : आज का दिन आप दूसरों की सेवा में व्यतीत करेंगे, लेकिन आपको इसके साथ-साथ अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय की ओर भी ध्यान देना होगा, नहीं तो वह भविष्य में आपके लिए कोई आर्थिक संकट खड़ा कर सकता है। परिवार में भी आज आपको अपने किसी परिवार के सदस्य से कुछ भली बुरी बाते सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आपके मन में निराशा होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। विदेश में रह रहे परिजन से आज फोन पर कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आप जो भी काम हाथ में लेंगे, वो समय से पूरा कर लेंगे। आज आपको पहले से चली आ रही किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा। आज आप मन ही मन किसी बात को लेकर खुश रहेंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए आज कोई अच्छा प्रस्ताव आयेगा। आज काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह लेंगे। 

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज का दिन राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए परेशानी भरा रहेगा। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों को आज कुछ तनाव मिल सकता है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है,तो वह लंबे समय के लिए टल सकता है। नौकरी कर रहे जातकोे को आज अपने अधिकारियों से मदद मांगने पड़ सकती है। यदि आज आप अपने धन को शेयर बाजार में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ दे सकता है।

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आयेगा। आप उनसे अपनी कोई निजी समस्या शेयर करेंगे। आज आपको परिवार की उलझनों को सुलझाने में किसी खास रिश्तेदार की मदद मिलेगी। छात्रों को पढ़ाई में आ रही सारी बाधाएं आज दूर हो जायेंगी। आपको नतीजों की ज्यादा फिक्र ना करके अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह से किये गये कार्यों से लाभ मिलेगा। 

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates