– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन 20 नवंबर 2023 का राशिफल और पंचांग भी पढ़ें 

26751002 de70 4d88 9f56 d70bee1c6d9e

Share this:

Rashifal 20 नवंबर  2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 20 नवंबर को सोमवार है। आज का दिन शंकर भगवान को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग, इसके बाद विस्तार से राशिफल।

20 नवंबर 2023 यानी सोमवार का पंचांग

कार्तिक शुक्ल पक्ष अष्टमी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), कार्तिक। अष्टमी तिथि 03:16 AM तक उपरांत नवमी। नक्षत्र धनिष्ठा 09:26 PM तक उपरांत शतभिषा। ध्रुव योग 08:35 PM तक, उसके बाद व्याघात योग। करण विष्टि 04:19 PM तक, बाद बव 03:16 AM तक, बाद बालव।20 नवंबर सोमवार को राहु 08:08 AM से 09:29 AM तक है। 10:07 AM तक चन्द्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।

20 नवंबर 2023 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आपको मित्रों का सहयोग रहेगा। दीर्घकालीन योजनाएं आगे बढ़ेंगी और कला कौशल में सुधार आएगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपके कामों में यदि कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह दूर होंगे। किसी विपरीत परिस्थिति में आप धैर्य बनाकर आगे बढ़ें, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपने किसी काम को अनदेखा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं और कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में किसी समझौते पर हस्ताक्षर न करें, नहीं तो आप किसी गलत जगह दस्तक कर सकते हैं। आपको किसी भी परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा और किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे पूरा करना मुश्किल होगा।

♊ मिथुन : (क, छ व घ Gemini DailyHoroscope) : आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए रहेगा। स्थायित्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी।  आपको अपने किसी बड़े लक्ष्य को समय रहते पूरा करना होगा। आपको साझेदारी में किसी काम को करने से अच्छा लाभ मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से  आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान  आपकी उम्मीदों पर खड़े उतरेगी। 

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। अपने विरोधियों से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहने के कारण अपने कामों को पूरी मेहनत करेंगे। आप अपने डेली रूटीन में निरंतरता बनाए रखें। करीबियों पर आपका पूरा भरोसा रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। मित्रों का सहयोग आप पर बना रहेगा। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, नहीं तो समस्या होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों को लेकर समस्या हो सकती है, इसलिए आप उन्हे समय रहते निपटाने की कोशिश करें और किसी से धन उधार ना ले, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। 

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी निर्णय को लेने से बचने के लिए रहेगा और आप आवेश में आकर कोई ऐसी बात ना बोले, जिसे पूरा करने में बाद में आपको समस्या हो सकती है। आपके घर परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आप उसमें शांत रहें। आपको कुछ बातों को गोपनीय रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन मिल सकता है, जो आपकी खुशी का कारण बनेगा। संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  तुला राशि के जातकों को आज आपने आवश्यक कार्य में सावधान रहना होगा और आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं। सभी के साथ सम्मान बनाए रखें। आप सबको साथ लेकर चलेंगे। परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आप अपने बिजनेस की कुछ योजनाओं को लेकर यदि कुछ प्लानिंग करेंगे, तो वह अच्छा रहेगा।

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन जीवन स्तर में सुधार लेकर आएगा। आप अपने कामों में निसंकोच होकर आगे बढे़ं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगा सकती है और माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी काम को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगी। सगे संबंधियों का आप के ऊपर पूरा सहयोग रहेगा। समन्वय की भावना आपके मन में बनी रहेगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : आज का दिन आपके साख सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको पारिवारिक समस्याओं से बाहर निकालने की कोशिश करनी होगी, तभी आप कोई काम कर सकेंगे। आप अपनी आय में व्यय संतुलन बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको रचनात्मक क्षेत्र से जुड़ने का मौका मिलेगा।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : मकर राशि के जातकों को बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़ना होगा। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आवश्यक मामलों में आपको धैर्य रखकर आगे बढ़ना होगा और लेनदेन से संबंधित मामले में आप पूरी शर्तों पर चलें, तभी आप अपने धन को वापस ला सकते हैं। किसी नये वाहन की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको कामों के साथ-साथ माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। 

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपके महत्वपूर्ण प्रयासों में तेजी आएगी, लेकिन आप किसी के बहकावे में ना आए, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। आप अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे।

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको अच्छा लाभ मिलने से आपके प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप किसी को धन उधार ना दें और प्रशासनिक मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ विरोधी फिर से कर उठा सकते हैं, जो आपको परेशान करेंगी। घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर आपको अपने वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी, तभी आप उनसे बाहर निकाल सकेंगे। 

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates