– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, 01 दिसंबर 2023 का राशिफल और पंचांग पढ़ें

IMG 20231130 WA0000

Share this:

Rashifal 01 December 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 01 दिसंबर को शुक्रवार है। आज का दिन मां संतोषी और राहु को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले  पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

01 दिसंबर  2023 शुक्रवार का पंचांग 

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष चतुर्थी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), कार्तिक। चतुर्थी तिथि 03:31 PM तक उपरांत पंचमी। नक्षत्र पुनर्वसु 04:40 PM तक उपरांत पुष्य। शुक्ल योग 08:03 PM तक, उसके बाद ब्रह्म योग। करण बालव 03:31 PM तक, बाद कौलव 04:19 AM तक, बाद तैतिल। 01 दिसंबर शुक्रवार को राहु 10:55 AM से 12:15 PM तक है। 10:12 AM तक चन्द्रमा मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।

01 दिसंबर 2023 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी उच्च अधिकारी की कृपा से उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ा रह सकता है, जिसके कारण आप अपने परिवार के किसी सदस्य से भी भला बुरा बोल सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा करने से बचना होगा। मामा पक्ष की ओर से आज आपको धन लाभ हो सकता है।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : वृषभ राशि वाले अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फैसला तार्किक तरीके से लें। आपका दिन धार्मिक गतिविधियों में अधिक बीत सकता है। आपको थकान महसूस हो सकती है। आप बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरूकता में वृद्धि करेंगे। वैवाहिक जीवन में चीज़ें हाथ से निकलती हुई मालूम होंगी। आय में बढ़ाेतरी होगी। परिवार के कुछ लोगों से आपकी अनबन हो सकती है।

♊ मिथुन : (क, छ और घ Gemini Daily Horoscope) : आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे जिससे आगे चलकर आपको आर्थिक लाभ होगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। आपका कोई मित्र कारोबार में साझेदारी के लिए हाथ बढ़ाएगा। आज आप अपनी पर्सनालिटी में अच्छे सुधार लाएंगे जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। इस राशि के जो छात्र मास कम्युनिकेशन कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। सेहत अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope)

 आज आपको अपने परिवार अथवा नौकरी में कोई उपहार आदि प्राप्त हो सकता है, जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं, उनके लिए आज दिन अनुकूल रहेगा। सायंकाल के समय आज आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलने कि आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। संतान को यदि आज आप विदेश से पढ़ाना चाहते हैं, तो आज आप उसके लिए भी आवेदन कर सकते हैं। पुराने किए गए निवेशकों से आज आपको लाभ मिलेगा व आपके संपत्ति में भी बढ़ोतरी होगी।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज अपने संबंध के दायरे में आपसी बातचीत पर ध्यान देना होगा। आपका पूरा ध्यान अपने करियर में आगे बढ़ने पर होगा। आप थोड़े मूडी संवेदनशील हो सकते हैं। दोस्तों के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा। आप किसी नये काम की शुरूआत कर सकते हैं। किसी काम में माता-पिता की राय लेना बेहतर रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका भी आपको मिल सकता है।  

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज आपको जीवनसाथी से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। व्यक्तित्व प्रतिभाशाली रहेगा जो विरोधियों के सामने पहाड़ बनकर खड़ा नजर आएगा। कारोबार में आ रही समस्याओं को सुलझाने के लिए पिता का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को जीवन के महत्वपूर्ण लक्ष्यों पर फोकस करने की जरूरत है। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। वाहन लेने के योग बन रहे हैं।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : नौकरी कर रहे जातकों को आज उनकी इच्छाओं के विरुद्ध कार्य मिलेगा, जिसके कारण वह सहज महसूस करेंगे, लेकिन आज आप अपने बढ़ते हुए खर्चों से परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपका मन दुखी रहेगा। आज आपको किसी पैतृक संपत्ति के मिलने की प्रबल संभावनाएं बन रही है। संतान पक्ष की द्वारा किए गए कार्यों से आज आपकी सराहना होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं।

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज आप प्रसन्न और आनंदित रहेंगे। भवन निर्माण संबंधी कार्य होंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। पुरानी बातें याद करके आप खुश हो सकते हैं। अचानक धन लाभ की संभावना है। आपके स्वभाव में गंभीरता आएगी। व्‍यापारिक योजनाएं सफल होंगी। नौकरी में अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। जमीन-जायदाद की बिक्री से फायदा होने के योग हैं। नाराज लोगों को मनाने में सफल होंगे। घर में अतिथियों का आगमन मन को प्रसन्नता देगा।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :  आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। कारोबार में आप एक लय बनाकर काम करें, समय की बचत होगी। अपने ज्ञान के दायरे को बढ़ाने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता हासिल होगी। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपने साथ माता की सेहत का भी खास ख्याल रखें। अगर किसी दोस्त से कई दिनों से मन-मुटाव चल रहा है तो समाप्त हो जाएगा। भाई-बहन के साथ रिश्तें और बेहतर होंगे।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) :  आज का दिन आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए रहेगा। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे, जिसके कारण आप उसे काफी हद तक उन्हें पूरा करने में सफल भी अवश्य रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपको थकान सिर दर्द आदि जैसी कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में आज आपको अपने अधिकारियों द्वारा प्रशंसा सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आपके शत्रु परेशान रहेंगे।

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए छोटी छोटी बातों पर मनमुटाव से बचें। आलस्य के कारण आपके कुछ जरूरी काम छूट सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आपको नियमित व्यायाम करना चाहिए। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। अपने प्रिय की पुरानी बातों को माफ़ करके आप अपनी ज़िंदगी में सुधार ला सकते हैं। फिजूल की बहसबाजी से बचें।

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज का दिन सामान्य रहने वाला है। छात्र आपने करीयर में सफलता के बेहद करीब रहेंगे। महिलाएं किट्टी पार्टी में जाएंगी। जीवनसाथी के साथ मीठी नोक-झोंक होगी, इससे रिश्तें में और मिठास आएगा। घर में किसी रिश्तेदार का अगमान होगा। बच्चे खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगों को उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। लवमेट्स लंच का प्लान बनाएंगे। आज आप अनचाहे ख़यालों को दिमाग में न आने दें।

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ  और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates