– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 08 अक्टूबर 2023 का राशिफल और पंचांग पढ़ें

IMG 20231008 WA0003

Share this:

Rashifal 08 October 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 08 अक्टूबर को रविवार है। आज का दिन आदि देव सूर्य को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग, इसके बाद विस्तार से राशिफल।

08 अक्टूबर 2023 रविवार का पंचांग

आश्विन कृष्ण पक्ष नवमी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), भाद्रपद। नवमी तिथि 10:13 AM तक उपरांत दशमी। नक्षत्र पुष्य 02:45 AM तक उपरांत आश्लेषा। सिद्ध योग। करण गर 10:13 AM तक, बाद वणिज 11:23 PM तक, बाद विष्टि। 08 अक्टूबर 08 रविवार को राहु 04:36 PM से 06:04 PM तक है। चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा।

08 अक्टूबर 2023 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अपनी शुरू की गई योजनाओं से अच्छा लाभ पाएंगे। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, तो उसमें भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिसके बाद आपके घर मांगलिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। आपको अपने किसी परिजन की कहा सुनी बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। यदि आप घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उनमें ढील ना करें और उन्हे किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आप अपने प्रियजनों के साथ रूपए पैसे का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दे, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। नए अनुबंधों से आज आपको लाभ होगा और आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आज आपके व्यापार में आपकी अपने पार्टनर से कोई गर्मा गर्मी हो, तो उसमें आपको अपने संतोष को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

♊ मिथुन : ( क, छ व घ Gemini Daily Horoscope) : मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके घर किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। आपकी किसी बात को लेकर कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से भी नाराज हो सकते हैं। यदि किसी काम के पूरा होने में समस्या आ रही थी तो वह  पूरी हो सकती है।  

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू) आज आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल रहेगा। आज अपने लक्ष्य को पाने के बारे में गंभीर विचार करेंगे। जो लोग मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिलेंगे। आज किसी भी कार्य को आप पूरी मेहनत से करें। आपके स्वभाव में गुस्से की बढ़ोतरी होगी। शरीर में आलस्य बना रहेगा। सकारात्‍मक उर्जा का संचार होगा। 

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। आप किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे।  कार्यक्षेत्र में आज अधिकारी तारीफ करते नजर आएंगे जिसके बाद आपको तरक्की भी मिल सकती है। आपको किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है। आपके कुछ विरोधी आपसे किसी ऐसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं, जिसको लेकर आप परेशान थे। आप किसी जरूरी जानकारी को लीक ना होने दें।   

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीतेगा। परिवार वाले आपको अच्छी राय देंगे। आपके व्यापार में उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। अगर जॉब चेंज करना चाहते हैं तो सोच-समझ कर ही करें। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा।  दाम्पत्य जीवन में नयी नयी खुशियां आएंगी। घूमने फिरने के दौरान आपको  कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। 

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  आज सेहत थोड़ी नाजुक रह सकती हैं। किसी बड़े काम के होने से प्रसन्नता रहेगी। आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सकून मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता प्राप्‍त होने से मन प्रसन्‍न रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। काफी समय से अटके कामों में गति आएगी। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। अगर बात पैसों की करें तो आज अनुमान लगाना नुकसानदेह साबित हो सकता है। 

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए निराशाजनक रहने वाला है। आज आपको अपने बिजनेस में मन के मुताबिक परिणाम ना मिलने से आपको निराशा होगी, जिसके कारण थोड़ा परेशान ही रहेंगे, लेकिन फिर भी आपको अपने कामयाब रहेंगे। आज आपके पिताजी को कोई नेत्र संबंधित समस्या है. यदि ऐसा हो, तो नौकरी परामर्श अवश्य लें। आज आपका मन किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेगा, जिसके लिए आप अपने भाई से मदद भी ले सकते हैं।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे. इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं बढ़ेंगी, जिसे पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेगी। आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलावा आयेगा। आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज आपके अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। किसी से उधार पैसा भी लेना पड़ सकता है। आपकी कोशिशें सफल हो जाएगी। जो आपके लिए बहुत हद तक फायदेमंद हो सकती हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नौकरी में तनाव रह सकता है। कुबुद्धि हावी रहेगी। चोट व रोग से बचें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा।  

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए थोड़ा तनाव लेकर आएगा। आज आपको कोई ऐसी सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न चित्त हो उठेंगे।  आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, लेकिन उसमे कामयाब रहेंगे। आज आपको कोई विपरीत समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संतान की ओर से आपको आज कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आज आपको अपने मन में किसी के प्रति कोई कड़वाहट नहीं रखनी है,  उसे छोड़कर आगे बढ़ना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता से बातचीत में व्यतीत करेंगे। 

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आपका दिन शानदार रहेगा। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे. साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए दिन बढ़िया है। साथ ही दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुये कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे। किसी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

पंडित रामदेव पांडेय , मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates