– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 17 दिसंबर 2023 का राशिफल व पंचांग पढ़ें

IMG 20231216 WA0007

Share this:

Rashifal 17 December 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 17 दिसंबर को रविवार है। आज का दिन आदि देव सूर्य को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में संघर्ष करने की ऊर्जा मिलती है। अब पहले पंचांग, इसके बाद विस्तार से राशिफल।

17 दिसंबर 2023 रविवार का पंचांग

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष पंचमी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), मार्गशीर्ष। पंचमी तिथि 05:33 PM तक उपरांत षष्ठी।नक्षत्र धनिष्ठा 02:54 AM तक उपरांत शतभिषा। हर्षण योग 12:35 AM तक, उसके बाद वज्र योग। करण बालव 05:33 PM तक, बाद कौलव 04:22 AM तक, बाद तैतिल। 17 दिसंबर रविवार को राहु 04:20 PM से 05:40 PM तक है। 03:44 PM तक चन्द्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा

17 दिसंबर 2023 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) :आज आपको अपने व्यापार में शालीनता देखने को मिलेगी, जिसके कारण आप अपनी मीठी मीठी बातों से अपने जीवनसाथी अथवा अपने परिवार के सदस्यों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। यदि आज आप कार्य क्षेत्र में भी कुछ परिवर्तन करने की सोच रहे हैं, तो भविष्य में वह आपके लिए लाभदायक साबित होंगे, लेकिन आज आपकी किसी नई संपत्ति की इच्छा पर विराम लग सकता है, उसमे कुछ विलंब होगा। संतान को साथ आज आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे, लेकिन आपको उसमें वाहन सावधानी पूर्वक चलाना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज का दिन व्यापार की गति बढ़ाने वाला साबित होगा। किसी पूराने निवेश से आज आपको फायदा होगा। आज योजना बनाने और फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज आप पूरा ध्यान अपने कार्यों को पूरा करने में लगायेंगे। मन लगाकर की गयी कोशिशें जल्द ही रंग लायेगी। अगर किसी से अपने मन की बात करना चाहते हैं तो आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आपको किस्मत साथ मिलेगा। आज आप दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

♊ मिथुन :(क, छ व घ Gemini Daily Horoscope) : आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती के लिए होगा। आज यदि आप अपने धन को शेयर बाजार आदि जैसी जगहों का निवेश करेंगे, तो आपको भविष्य में दोगुना होकर मिलेगा, लेकिन आज आपको अपने भाई बहनों से सलाह लेकर ही निवेश करने में फायदा होगा। व्यापार में भी आज आपको लाभ मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपके परिवार के वाद विवाद होने के कारण थोड़ा परेशान रहेगे, लेकिन सायंकाल तक आपके पिताजी की मदद से वह समाप्त हो जाएगा। 

♋ कर्क : ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू) : आज का दिन ठीक–ठाक रहने वाला है। आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। ऑफिस के रुके हुए कार्य निपटाने की कोशिश करेंगे जिनमें आप सफल भी रहेंगे। परिवार से जुड़ा कोई भी फैसला सोच–समझकर लें, जल्दबाजी बिलकुल ना करें। किसी काम को कल पर टालने से आपको बचना चाहिए। आज आप परिवारवालों के साथ समय बिताएंगे, जिससे पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आज आप अपने किसी बिजनेस पार्टनर की मदद से समस्याओं का समाधान खोजने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आपका अपने किसी परिजन की बात को सुनकर मन दुखी होगा। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आपको व्यापार संबंधी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। 

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज आपका ध्यान ऑफिस के कार्यो को पूरा करने में लगा रहेगा। अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपका आत्मविश्वास आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा।  प्रसाशनिक कार्यों को पूरा करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा। लवमेट्स आज आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपको कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें आपको अपने सहयोगियों के साथ की आवश्यकता होगी और उसे पाकर आप सायंकाल तक अपने कार्य को समाप्त करने में सफल रहेगे। जीवनसाथी को आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं, फिर भी साले व बहनोई को आज कुछ धन उधार दिया, तो आपके रिश्तों में दरार पड़ सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। सायंकाल के समय आज आपको कुछ मौसमी बीमारी अपनी चपेट में ले सकती हैं।

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। आज अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आज आप सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगे। जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु पक्ष आप पर हावी होने की कोशिश करेगा, लेकिन आप अपनी सूझ-बुझ से उन्हें असफल कर देंगे। नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की के नये अवसर मिलेंगे। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है, जो लोग आज अपने साथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर गए है, वह उनके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जिसके कारण प्रसंता बनी रहेगी। आज आपको अपने परिवार के किसी भी सदस्य से समय पर मदद न मिलने के कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा, लेकिन फिर भी आप किसी से कुछ नहीं कहेंगे। यदि आपके ऊपर कुछ कर्ज था, तो आज आप सुधारने में सफल रहेंगे, जिसके कारण आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। संतान को आज अच्छे सामाजिक कार्य करते देख आपके मन में प्रसन्नता होगी।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी भी होगी, जिससे आप आज पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आज आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने अटके हुए काम पूरे करने में सफल होंगे। आज घर के बड़ों की सलाह कारगर साबित होगी। 

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज का दिन आपको जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने से बचना होगा व आज यदि आपको अपने परिवार अथवा घर व्यवसाय आदि में किसी भी निर्णय को लेना पड़े,तो जल्दबाजी में बिल्कुल ना ले, नहीं तो भविष्य में वह आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है यदि आवेश में आकर लेगे, तो वह भी आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आज आपकी अपने जीवनसाथी से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करें। सायंकाल के समय आज आपनी संतान कहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं।

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज जो भी काम शुरू करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। संतान की करियर को बेहतर दिशा देने के लिए आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के काम की सीनियर्स तारीफ करेंगे। आज सोशल मीडिया पर नए लोगों के साथ संपर्क में आयांगे। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। जीवन में चल रही समस्यायों से आज छुटकारा मिलेगा। छात्र अपने प्रोजेक्ट पूरा करने में सफल होंगे।

पंडित रामदेव पांडेय , मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates