– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 27 सितंबर 2023 का राशिफल और पंचांग पढ़ें

IMG 20230926 WA0007

Share this:

Rashifal 27 September 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 27 सितंबर को बुधवार है। आज का दिन गणेश जी को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले पंचांग, फिर राशिफल का विवरण।

27 सितंबर 2023 यानी बुधवार का पंचांग  

भाद्रपद शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), भाद्रपद. त्रयोदशी तिथि 10:19 PM तक उपरांत चतुर्दशी. नक्षत्र धनिष्ठा 07:10 AM तक उपरांत शतभिषा 04:29 AM तक उपरांत पूर्वभाद्रपदा. धृति योग 07:53 AM तक, उसके बाद शूल योग 03:54 AM तक, उसके बाद गण्ड योग. करण कौलव 12:03 PM तक, बाद तैतिल 10:19 PM तक, बाद गर. 27 सितंबर को राहु 12:17 PM से 01:47 PM तक है. चन्द्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा.

27 सितंबर 2023 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में बिताएंगे और आपकी बौद्धिक शक्ति बढ़ेगी। प्रतिस्पर्धा में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आधुनिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी और कार्यक्षेत्र में किसी काम में गड़बड़ी होने के कारण डांट खानी पड़ सकती है। किसी संपत्ति संबंधित मामले में आप बहुत ही सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ें।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। भावनात्मक दवाब आपके ऊपर बना रहेगा। आपके कामों में कुछ अड़चनें अवश्य आएंगी, लेकिन आप चतुर बुद्धि से उनका हल आसानी से निकाल पाएंगे। आपके लिए परिवार का कोई सदस्य कोई उपहार लेकर आ सकता है। आपका किसी मकान, वाहन आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। परिजनों के साथ तालमेल बनाए रखें। व्यक्तिगत विष्यों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आपको बड़ों की बातें सुननी व समझनी होगी, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

♊ मिथुन : ( क, छ व घ Gemini Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। कारोबार कर रहे लोग छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक विषयों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण काम आपके लिए सिरदर्द बन सकता है, इसलिए यदि ऐसा हो, तो आप उसे समय रहते पूरा करें। आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे और आपको कुछ व्यर्थ की चर्चाओं में पड़ने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। 

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप अपनी वाणी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। घरेलू मामलों में सकारात्मक परिणाम बनेंगे और पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आप अपनी चतुर बुद्धि से अपने विरोधियों को आसानी से मात देने में कामयाब रहेंगे। आपका कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है, जिसके लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। पारिवारिक खुशियों में आपकी रुचि रहेगी। कुछ नए कार्यों में आप आगे बढ़ें। आपकी स्मरण शक्ति को बल मिलेगा और संस्कारों व परंपराओं पर आपका पूरा जोर रहेगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपका जीवन स्तर में सुधार आएगा। संतान से  आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें  कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। 

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) :  आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। आवश्यक कार्यों में गति बनाए रखें और सोच समझ से आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जिम्मेदारियां पर आप खरे उतरेंगे और किसी विपरीत परिस्थिति में  आपको धैर्य बनाए रखना होगा। किसी कानूनी मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी और यदि किसी सरकारी काम में निवेश करने जा रहे हैं, तो उसके नीति में नियमों का पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी होगी। कार्य विस्तार पर आप जोर रखेंगे और मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। विभिन्न उपलब्धियां का लाभ मिलेगा। आप अपने आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करने की कोशिश करें, तो उनमें आप देरी कर सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है, लेकिन उन्हें आज ऐसा नहीं करना है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।  

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी नए मकान, वाहन आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। पार्टनरशिप में यदि आपने किसी काम को किया हुआ था, तो उसमें आप जिम्मेदारी से कार्य करें। यदि आपने लापरवाही दिखाई, तो कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। परिवार में आज किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि कराने की योजना बना सकते  है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। 

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में तेजी लेकर आने वाला है। भाग्य के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है और यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं, नहीं तो दूसरे उसका लाभ उठाएंगे। धार्मिक आयोजन में आपके पूरी रुचि रहेगी और अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगा सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं, जिसमें आप अपने माता-पिता को साथ लेकर जाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से आप अपने मन की किसी बात को लेकर बातचीत करेंगे।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। अपनी वाणी व व्यवहार में मिठास बनाए रखें। कामकाज के मामलों में आप स्पष्टता बनाएं रखें। लोगों की बातों में आने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है और अपने डेली रूटीन को बनाए रखें। परिजनों को साथ लेकर चलने में आप कामयाब रहेंगे। अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें और अत्यधिक मिर्च मसाले वाले भोजन से परहेज रखें। नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी। 

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो कोई दुर्घटना होने का भय जाता रहा है। आपको किसी छोटे बच्चों से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। व्यवसाय में आज कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि आप किसी से धन उधार लेने के लिए सोच रहे थे, वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। कार्य क्षेत्र में  आप अपनी अच्छी सोचकर लाभ उठाएंगे।

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। नौकरी से जुड़े लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। लेनदेन के मामलों में आपको सावधान रहना होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और कोई समस्या हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आप अपनी लापरवाहियों पर अंकुश लगाएं। 

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates