– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : मेष से मीन राशि तक के जातक जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, 06 अक्टूबर 2023 का राशिफल और पंचांग पढ़ें

rashifal 2

Share this:

Rashifal 06 October 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 06 अक्टूबर को शुक्रवार है। आज का दिन मां संतोषी और राहु को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले  पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

06 अक्टूबर 2023 शुक्रवार का पंचांग 

भाद्रपद शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), भाद्रपद। पूर्णिमा तिथि 03:27 PM तक उपरांत प्रतिपदा। नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा 11:18 PM तक उपरांत रेवती। वृद्धि योग 08:03 PM तक, उसके बाद ध्रुव योग। करण बव 03:27 PM तक, बाद बालव 01:52 AM तक, बाद कौलव। 29 सितंबर शुक्रवार को राहु 10:48 AM से 12:17 PM तक है। चन्द्रमा मीन राशि पर संचार करेगा।

06 अक्टूबर 2023 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आज वाहन चलाते समय सावधानी रखें। युवा वर्ग उच्च शिक्षा के लिए बाहर जा सकते हैं। लव लाइफ में विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए स्पाइसी खाने से दूर रहें। दोस्तों के साथ विदेश यात्रा की प्लांनिग करेंगे। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपको उसका समाधान कर लेना चाहिए। विदेश में रह रहे किसी संबंधी से मिला उपहार आपको ख़ुशी दे सकता है।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप सोशल मीडिया के जरिए सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगे. शिक्षकों की मदद से विद्यार्थियों का प्रोजेक्ट आज पूरा हो जाएगा। किस्मत का साथ आपको आर्थिक लाभ दिलायेगा। पहले की गई मेहनत का आज लाभ मिलेगा। आज हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा. परिवारवालों के साथ किसी धार्मिक कार्यो में शामिल होंगे, जिससे आपका मन अध्यात्म की ओर रहेगा। मां दुर्गा को इलायची अर्पित करें, जीवन में खुशियों की प्राप्ती होगी।

♊ मिथुन : ( क, छ और घ Gemini Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए धन के दृष्टिकोण से बेहतर रहने वाला है। आज आप व्यवसाय की कुछ पुरानी योजनाओं का लाभ उठाएंगे। आज आपको अपने व्यापार में कुछ अप्रत्याशित लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं। आज धन के मामले में आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, क्योंकि यदि आपका धन लंबे समय से कहीं फंसा हुआ है, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है। नौकरी कर रहे लोगों को आज आपने सहयोगियो का भरपूर साथ मिलेगा।

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता हैं। अत्यधिक खर्च पर अंकुश लगाएं। विदेश में रह रहे किसी रिश्तेदार से मिला तोहफ़ा आपके लिए ख़ुशी लेकर आएगा। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतन्त्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। सहकर्मियों से उम्मीद के मुताबिक़ सहयोग नहीं मिलेगा। झगड़े-विवाद से दूर रहें और शांति से दिन बिताने का प्रयास करें। मान-सम्मान मिलेगा. शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। युवाओं को कानून के उल्लंघन से बचना चाहिए।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज जो भी काम शुरू करेंगे वो समय से पूरा हो जायेगा। आज आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेगा। कॉमर्स के विद्यार्थी आज मार्केटिंग को समझने के लिये शिक्षकों की सहायता लेंगे। ऑफिस के कार्यो में चली आ रही समस्याएं आज समाप्त हो जायेंगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज बेहतरीन मौके मिलेंगे। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन धन लाभ कराने वाला होगा। मां ब्रह्मचारिणी को मीठे का भोग लगायें, सेहत में सुधार आयेगा।

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों के सामने एक के बाद एक नई डील आ सकती है, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे। यदि आपका कोई कानूनी विवाद लंबे  समय से लंबित था, तो आज उसमें भी आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी. सायंकाल के समय आज आपको थकान सिरदर्द आदि जैसी समस्याएं परेशान कर सकती है। आज आपको अपने परिवार के लोगों का सहयोग हर कार्य में मिलेगा, जिससे आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : प्रियजनों के साथ गलतफहमी होने की संभावना है और उसके कारण आपके काम स्थगित हो जाएंगे। ना चाहते हुए भी फालतू खर्च बढ़ेगा। आज के दिन से अपने कामकाज में धीरे-धीरे तेजी लाना होगा का समय है। कार्य योजनाओं को पूरी तरह लागू करें। मामूली चोट, विवाद आदि से हानि संभव है। आज दिमागी और शारीरिक तौर पर व्यस्त रहेंगे आज काम का बोझ थोड़ा कम होगा। लव पार्टनर से संबंध सुधर सकते हैं। भाग्यवश आपका साहस बढ़ा-चढ़ा रहेगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। 

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा जिससे आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। आज आपका व्यापार दूसरे शहरों में भी फैलेगा। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर आयेगा। आज बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगें, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेगी। लवमेट्स से मनपसंद उपहार मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। मां दुर्गा को नारियल चढायें, कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने रोजमर्रा के खर्चो को निकालने के लिए भी कठिन परिश्रम करना होगा। आज आप अपने लाभ से संतुष्ट नहीं होंगे, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को यदि आज किसी की मदद की आवश्यकता होगी, तो वह उनकी मदद के लिए तत्पर रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) :  नौकरी में आपकी कड़ी मेहनत की वजह से प्रमोशन मिलने के योग हैं। धर्म आध्यात्म के मामले में आपकी रुचि बढ़ेगी और पढ़ाई के मामले में आज आपको काफी लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी से किसी बात को लेकर आपकी अनबन हो सकती है। सगे संबंधियों के साथ तालमेल के खराबियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवहार और स्वभाव के जरिए आसपास के लोगों को आकर्षित करेंगे। पेशेवर मोर्चे पर अच्छा दौर शुरु होने की संभावना है।

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप कोई बिजनेस करते हैं, तो आज उसे बढ़ाने का कोई नया पालन बनायेंगे। आज कोई पड़ोसी आपसे किसी प्रकार की सहायता मांगेंगे। आज लोगों के बीच आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। राजीनीति से जुड़े लोगों को आज जरूरतमंदों की सेवा करने का मौका मिलेगा।  किसी दोस्त या रिश्तेदार से फोन पर लम्बी बात होगी। आज पारिवारिक रिश्तों में और मजबूती आएगी। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतरीन होगा। माता का आशीर्वाद लें, समस्त कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी, लेकिन आज आपको नौकरी व व्यापार में अपने गुप्त व ईशालु छात्रों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपको अपने किसी प्रिय से आत्मविश्वास मे आत्मघात का सामना करना पड़ेगा। आज आपकी उन्नति के सभी मार्ग प्रशस्त होंगे। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा।

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ  और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates