– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka rashifal : मेष राशि से मीन राशि तक के जातक जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, 12 सितंबर 2023 का राशिफल और पंचांग पढ़ें

00d5fab6 a454 4250 b877 af4e57ff3264

Share this:

Rashifal 12 सितंबर 2023 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 12 सितंबर को मंगलवार है। आज का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन में मनचाहा वरदान मिलता है। सभी राशि वालों को मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। कलयुग के देवता पूजा से बहुत ज्यादा और जल्दी प्रसन्न होते हैं। इससे आपका बिगड़ा हुआ काम भी बन जाएगा। अब पहले पंचांग फिर राशिफल विस्तार से।

12 सितंबर 2023 दिन मंगलवार का पंचांग 

भाद्रपद कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), श्रावण। त्रयोदशी तिथि 02:21 AM तक उपरांत चतुर्दशी। नक्षत्र आश्लेषा 11:01 PM तक उपरांत मघा। शिव योग 01:11 AM तक, उसके बाद सिद्ध योग। करण गर 01:07 PM तक, बाद वणिज 02:21 AM तक, बाद विष्टि। 12 सितंबर मंगलवार को राहु 03:26 PM से 04:58 PM तक है। 11:01 PM तक चन्द्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

12 सितंबर 2023 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। बच्चों का स्कूल से जुड़ा काम पूरा करने के लिए मदद देने का वक़्त है। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। कुछ सुनहरे अवसर आज आपके दरवाजे पर हैं जिनसे आप प्रतिष्ठा और प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे। सफलता का स्वाद लेने के लिए अपना ध्यान पूरी तरह से अपने लक्ष्य पर केंद्रित करें और अपनी नजरिये को विस्तृत करें। अपने कार्यों का मूल्यांकन करना न भूलें। आप आज अच्छे समय के लिए तैयार हैं और मज़ेदार चीज़ों में अधिक समय बिताएंगे।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : यह आपके लिए बेहतरीन क्षण हैं, क्योंकि में आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल मिलने वाला है। पदोन्नति के भी योग हैं। अपनी उत्तेजना और खुशी को अपने प्रियजाओं से शेयर करें। कोई इनाम या धनराशि उन बदलावों में आपकी मदद करेंगे जिनका सपना आपने देखा है। अपनी नई सफलता का मज़ा लें। आज आप स्वयं को अधिक भावुक पाएंगे। जिस काम को शुरू किया है, उसे पूरी तरह से समाप्त करें अन्यथा आपकी अपेक्षाएं पूरी नहीं होंगी। शारीरिक व्यायाम और वज़न घटाने की कोशिशें आपके रूप-रंग को निखारने में फ़ायदेमंद साबित होंगी।

♊ मिथुन : ( क, छ व घ Gemini Daily Horoscope) : अभी आपको यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। दुनिया को देखने के लिए इसका आनंद लें! आपको नयी आध्यात्मिक दिशाओं की तरफ आकर्षित होंगे। हँसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक़ करने से बचें। रिश्तेदारों से अचानक तोहफ़ा मिल सकता है, लेकिन पूरी संभावना है कि वे इसके बदले में आपसे कुछ चाहते हों। घर में परेशानियाँ पैदा हो सकती हैं- लेकिन अपने साथी को छोटी-छोटी बातों के लिए ताने देने से बचें। ख़ुद को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है- और ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों।   

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज आपको अचानक से धन प्राप्ति हो सकती है। किसी खास की बीमारी या रहस्यपूर्ण स्थितियों को देखा कर असहाय महसूस करेंगे। आज जो भी करें सोच समझ कर और पूरा दिल लगा कर करें। आप आज सबके आकर्षण का केंद्र होंगे। आप में से कुछ अब नई जगह और नए प्रोजेक्ट का मज़ा ले रहे है और इससे आपके प्रयासों को नई शुरुआत मिलेगी। आपका काम आपको शानदार महसूस कराएगा। जीवन के इस नए दौर के लिए तैयार रहें। याद रखें अपने सपनों का अनुसरण करने से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। 

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : नौकरी पेशा जातक अपना काम छोड़कर दूसरों के काम पर ज्यादा ध्यान ना दें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। व्यापारी कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव कर रहे हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है, इसलिए सतर्क रहें और डॉक्टरी सलाह लें। परिवार में कोई कलह चल रही है तो अपने मधुर व्यवहार से उसे ठीक करने में सफल रहेंगे। 

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) :  कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो भाग्य का सहयोग मिलने से वह काम जल्दी से कर पाएंगे। संतान के किसी परीक्षा में असफल होने से आपको कुछ कष्ट हो सकता है। नौकरी पेशा जातकों को आज अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यों को जल्द पूरा कर पाएंगे। बाहर के खान पान से बचें और स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। सायंकाल परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :  तुला राशि वालों को आज माता-पिता और उच्च अधिकारियों की कृपा से कोई मूल्यवान वस्तु मिल सकती है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। तेज रफ्तार वाले वाहनों से सावधान रहना होगा, दुर्घटना का खतरा है, इसलिए यात्रा पर जाना हो तो सावधान रहें। रिश्तेदारों के साथ धन का लेन देन करने से बचें अन्यथा धन हानि हो सकती है। संतान की फिजूलखर्ची के कारण थोड़े चिंतित नजर आएंगे।  

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी नए मकान, वाहन आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। पार्टनरशिप में यदि आपने किसी काम को किया हुआ था, तो उसमें आप जिम्मेदारी से कार्य करें। यदि आपने लापरवाही दिखाई, तो कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। परिवार में आज किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि कराने की योजना बना सकते  है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। 

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से खुशी का समाचार सुनने को मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य की शादी में कोई रुकावट आ रही थी तो वह आज खत्म हो जाएगी। शादी की बात पक्की हो सकती है, जिससे परिवार में खुशियां आएंगी। सामाजिक कार्यों के करने से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापारी जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय न लें अन्यथा हानि हो सकती है। बड़ी मात्रा में धन मिलने से आप खुश हो सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। 

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : वरिष्ठ लोगों के आशीर्वाद से आपका कोई ऐसा कार्य भी संपन्न हो सकता है, जिसके लिए लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। ससुराल पक्ष से भी संबंधों में मधुरता आएगी। कभी-कभी आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन और गुस्सा आपको आपके लक्ष्य से भटकाएगा। इसलिए धैर्य और संयम रखना बहुत जरूरी है। रोबार में गतिविधियों के लिए आपने जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसके लिए अभी और अधिक मेहनत की आवश्यकता है। अपनी दूरदराज के संपर्क सूत्रों को अधिक मजबूत करें। 

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : किसी भी असमंजस की स्थिति में किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। हर कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करते जाएं, अवश्य ही सफलता मिलेगी। कुछ समय आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करें। इससे विचारों में सकारात्मकता आएगी।  रोजगार प्राप्ति के लिए प्रयासरत युवाओं को कोई सुनहरा अवसर मिल सकता है। परिवार में चल रही किसी भी समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। 

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : परिवार में सभी सदस्य एक जुट होकर और कोई चर्चा भी हो सकती है। साझेदारी में कोई व्यवसाय चला रहे हैं तो आपको अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापारियों को आज अच्छे प्रयास करने से ही धन लाभ होगा, मन में कोई विचार आता है तो तुरंत उस पर अमल करना होगा। काफी दिनों बाद पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी और सायंकाल के समय परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भी हिस्सा ले सकते हैं। 

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates