– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Rashifal & Panchang : इन राशि वालों को आज रहना चाहिए सावधान, 11 अगस्त 2022 का राशिफल और 2 दिनों का पढ़ें पंचांग

IMG 20220727 WA0004 960x540 2

Share this:

Rashifal of 11 august 2022 and 2 days panchang :  भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन किया गया है सभी राशियों का मालिक ग्रह होता है ग्रहों की स्थिति में बदलाव से राशिफल का आकलन किया जाता है आज 11 अगस्त को गुरुवार है। आज भगवान विष्णु की पूजा का दिन है। ग्रहों की स्थिति को देखें तो आज मेष राशि में राहु हैं। मंगल का वृषभ राशि में प्रवेश हो चुका है। कर्क राशि में शुक्र का प्रवेश हो चुका है। वहां पर सूर्य पहले से हैं। बुध सिंह और केतु तुला राशि में हैं। चंद्रमा और शनि मकर राशि में हैं। गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं। अब पहले 2 दिनों का पंचांग, फिर राशिफल का डिटेल।

11 अगस्त 2022 यानी गुरुवार का पंचांग

 11 अगस्त 2022 को श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी की तिथि है, जो प्रात: 10 बजकर 39 मिनट तक रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा की तिथि प्रारंभ होगी. आज का दिन विशेष है। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र प्रात: 6 बजकर 53 मिनट तक रहेगा, इसके बाद श्रवण नक्षत्र प्रारंभ होगा। राहुकाल दोपहर 2 बजकर 5 मिनट से दोपहर 3 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है. चंद्रमा आज मकर राशि में रहेगा।

12 अगस्त 2022 यानी शुक्रवार का पंचांग

श्रावण शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, राक्षस संवत्सर विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर), श्रावण | पूर्णिमा तिथि 07:05 AM तक उपरांत प्रतिपदा तिथि 03:47 AM तक उपरांत द्वितीया | नक्षत्र धनिष्ठा 01:35 AM तक उपरांत शतभिषा | सौभाग्य योग 11:33 AM तक, उसके बाद शोभन योग | करण बव 07:05 AM तक, बाद बालव 05:23 PM तक, बाद कौलव 03:47 AM तक, बाद तैतिल | अगस्त 12 शुक्रवार को राहु 10:55 AM से 12:31 PM तक है | 02:49 PM तक चन्द्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।

11 अगस्त 2022 का राशिफल

मेष-स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से थोड़ा सा मध्‍यम है लेकिन पहले से बेहतर है। शनिदेव की अराधना करते रहें। शुभ होगा।

वृषभ-क्रोध पर काबू रखें। क्रोध थोड़ा बढ़ेगा। अपमानित होने का भय है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय है। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय कहा जाएगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

कर्क-अपने और जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य और सम्‍बन्‍ध पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति सुधर चुकी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी अब काफी सुधार हो जाएगा। ऐसा स्थिति बन रही है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह-शत्रुंओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। नीली वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। थोड़ा अवसादित रहेंगे लेकिन फिर फौरन ठीक हो जाएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। मानसिक रूप से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक हैं। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-गृहकलह के संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। सीने में विकार की आशंका है। रक्‍तचाप अनियमित हो सकता है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी थोड़ा नरम-गरम बना रहेगा। नीली वस्‍तु पास रखें। शनिदेव की अराधना करें।

वृश्चिक-व्‍यवसायिक तरक्‍की सम्‍भव है। नाक-कान-गला की परेशानी हो सकती है। भाइयों और मित्रों के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार पहले से बेहतर रहेगा। नीली वस्‍तु का दान करें।

धनु-वाणी पर नियंत्रण रखें। कुछ खराब या अशुभ न बोलें। अपनों में खटास आ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति सुधर चुकी है। व्‍यापार भी अच्‍छा होने लगेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

मकर-स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी पहले से काफी अच्‍छा समय शुरू हो चुका है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। साझेदारी में थोड़ी समस्‍या दिख रही है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी दिख रही है। व्‍यापार मध्‍यम रहेगा। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन-आर्थिक मामले ऊपर-नीचे हो सकते हैं। हालांकि सुधार होगा लेकिन रास्‍ता गलत हो सकता है। इस पर ध्‍यान दें। महत्‍वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान बहुत मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी बहुत सुखद समय नहीं कहा जाएगा। शनि तत्‍व का दान करें।

Share this:




Related Updates


Latest Updates