– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Aaj ka Rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 06 जनवरी 2024 का राशिफल- पंचांग पढ़ें

IMG 20240104 WA0008

Share this:

Rashifal 06 जनवरी 2024  & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 06 जनवरी 2024  को शनिवार है। आज का दिन सूर्यपुत्र शनि भगवान को समर्पित होता है। शनि को न्याय प्रिय माना जाता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले  पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

06 जनवरी 2024 शनिवार का पंचांग 

पौष कृष्ण पक्ष दशमी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), मार्गशीर्ष। दशमी तिथि 12:42 AM तक उपरांत एकादशी।नक्षत्र स्वाति 09:23 PM तक उपरांत विशाखा। धृति योग 06:10 AM तक, उसके बाद शूल योग। करण वणिज 12:20 PM तक, बाद विष्टि 12:42 AM तक, बाद बव। जनवरी 06 शनिवार को राहु 09:52 AM से 11:12 AM तक है। चन्द्रमा तुला राशि पर संचार करेगा।

06 जनवरी 2024 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) :आज का दिन आपके लिए व्यापार में अच्छा लाभ दिलाने वाला रहेगा। लेकिन आप किसी काम के सिलसिले में किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। आपका आज घर, मकान, दुकान आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं। परिवार के सदस्यों का सहयोग आपको भरपूर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपको धोखा दे सकता है, लेकिन आपको उनकी चालों को समझना होगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से लटक रहा था, तो वह पूरा हो सकता है।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान रहेंगे, जिनको मजबूत करने के लिए आप कुछ प्रयास भी कर सकते हैं, लेकिन आप किसी वाद विवाद से दूर रहें, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आपका कोई मित्र आपको अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए आप उनके कहने में आकर कोई बड़ा निवेश ना करें। आपकी कोई गलती कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के सामने आ सकती है, जिसके कारण आपका प्रमोशन भी रुक सकता है।

♊ मिथुन : ( क, छ व घ Gemini Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी किसी संपत्ति को खरीदने की अभिलाषा पूरी होगी। आप यदि किसी लंबी दूरी के यात्रा पर जाने के प्लानिंग कर रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। परिवार में यदि आप किसी को कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। विवाह में आ रही बाधा भी दूर होंगी। रोजगार के तलाश कर रहे लोगों का इंतजार खत्म होगा, क्योंकि उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन जीवनसाथी का कोई काम आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें। आपके वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्च बढ़ सकता है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे और आप किसी से धन उधार लेने से बचें।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। परिवार में किसी शादी, विवाह, नामकरण आदि के होने के योग बनते दिख रहे हैं। आप अपने मित्रों से अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप किसी से मांग कर कोई वाहन ना चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना होने की भय सता रहा है। आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। संतान की संगति की तरफ आपको विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकती है।

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको सेहत में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है। अपने दान पुण्यों के कार्यों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके व्यवहार के कारण आपके साथी भी परेशान रहेंगे। आप उसमें बदलाव ना लाएं। आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। यदि किसी की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें, लेकिन आप इसके साथ-साथ अपने कामों पर भी ध्यान दें, नहीं तो आपके काम लटक सकते हैं। आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) :आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए असमंजस भरा रहने वाला है। किसी विशेष काम के चलते आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप कोई नया काम की यदि शुरुआत करने जा रहे हैं, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा और आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। आपको किसी काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। भाई-बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तब वह दूर होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप किसी के बहकावें में ना आएं। साझेदारी में आप किसी काम को ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह दूर होगी। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपका कोई मित्र आपसे किसी निवेश संबंधी योजना का जिक्र कर सकता है।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) :आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की छवि और निखरेगी। व्यवसाय कर रहे लोग किसी नए काम को करने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप संतान के लिए किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। जीवनसाथी से यदि कुछ दूरियां चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपने यदि कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप उतारने में काफी हद तक सफल रहेंगे। आपको शेयर मार्केट में निवेश करना अच्छा रहेगा।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए कुछ कमजोर रहने वाला है, क्योंकि यदि आपने कोई जोखिम उठाने का फैसला लिया, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। विद्यार्थी किसी नई रिसर्च में भाग ले सकते हैं। आपको किसी काम के चलते छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है, जो आपके मित्र के रूप में शत्रु हो सकते हैं। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। जिससे आपकी चिंता भी थोड़ा कम होगी।

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) :आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी छवि को बनाएं रखने के लिए अपने कार्यों में ढील नहीं देनी है, तभी आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। यदि आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आपको बहुत ही सावधानी से चलना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट होने के कारण भागदौड अधिक रहेगी। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है, जिससे आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात देने में कामयाब रहेंगे।

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय में आप यदि कोई परिवर्तन करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसे आप कर सकते हैं। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका मन पूजा पाठ और आध्यात्म के कार्य की ओर अग्रसर रहेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ कुछ प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे, जिससे उनकी पढ़ाई में रुचि बढ़ सकती हैं, लेकिन आप कोई निवेश बहुत ही सोच विचारकर करें, तो इससे आपको कोई नुकसान होने की संभावना बनती दिख रही है। 

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:




Related Updates


Latest Updates