– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Train Traveling : 24 से 30 मई तक इस स्टेशन पर कई ट्रेनों का होगा स्पेशल स्टॉपेज, आप भी जानिए कारण…

c8112110 4a19 4a30 ae81 9782ee07e5c3

Share this:

Jharkhand Update News, Ranchi, Special Stoppage Of Many Trains On Pundag Station : रांची जिले में पुंदाग स्टेशन पर 24 से 30 मई तक कई ट्रेनों के स्पेशल स्टॉपेज का फैसला रेलवे ने किया है। स्टॉपेज 1 मिनट का होगा। बताया जा रहा है कि आनंद मार्ग धर्म महासम्मेलन को लेकर ऐसा किया गया है। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 13303 धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का पुंदाग स्टेशन पर आगमन सुबह 7.30 बजे व प्रस्थान 7.31 बजे होगा। रांची-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस (रात 8.54 बजे), रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस (रात 9.05 बजे), भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस सुबह 6.21 बजे रुकेगी।

ये ट्रेनें भी इस समय रुकेंगी

हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस (शाम 7.20 बजे), गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस (सुबह 4.35 बजे), राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस (रात 10.19 बजे), जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस (सुबह 7.55 बजे), हावड़ा-रांची एक्सप्रेस (रात 8.09 बजे), रांची-हावड़ा एक्सप्रेस (सुबह 7.20 बजे), रांची-दुमका एक्सप्रेस रात 11.14 बजे रुकेगी।

इन ट्रेनों के ठहराव का भी टाइम फिक्स

दुमका-रांची एक्सप्रेस (रात 1.49 बजे), बोकारो स्टील सिटी-आसनसोल पैसेंजर स्पेशल ट्रेन (सुबह 3.53 बजे), पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस (शाम 6.19 बजे), हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस (सुबह 8.09 बजे), इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस (सुबह 5.05 बजे), हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस (रात 9.39 बजे), दुमका-रांची एक्सप्रेस (सुबह 10.44 बजे), रांची-दुमका एक्सप्रेस (दोपहर 3.04 बजे) रुकेगी।

Share this:




Related Updates


Latest Updates