Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
Error
Location unavailable
🗓️ Thu, May 15, 2025 🕒 8:39 AM

इंदौर में मिले कोरोना के दो मरीज, बुजुर्ग महिला की मौत, युवक का इलाज जारी

इंदौर में मिले कोरोना के दो मरीज, बुजुर्ग महिला की मौत, युवक का इलाज जारी

Share this:

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक बार फिर कोरोना के दो मरीज मिले हैं। इनमें एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं। दोनों को शहर के अरबिंदो अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां सोमवार को महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी है। वहीं, संक्रमित युवक का इलाज जारी है। महिला की उम्र 74 साल थी, जो किडनी की बीमारी से पीड़ित थी। जबकि, युवक लम्बे समय से सर्दी-खांसी से पीड़ित था। युवक ने पहले दूसरे अस्पताल में दिखाया, लेकिन फर्क नहीं पड़ने पर वह अरबिंदो अस्पताल पहुंचा, जहां उसकी कई प्रकार की जांचें हुईं, जिसमें कोविड की पुष्टि हुई है। युवक को अस्पताल के अलग वार्ड में रखा गया है। उसकी हालत ठीक बतायी गयी है। कोरोना वायरस की रोकथाम की पूरी गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है।

अरबिंदो अस्पताल के निदेशक ने की पुष्टि
अरबिंदो अस्पताल के निदेशक डॉ. विनोद भंडारी ने मंगलवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कुछ मरीज ऐसे होते हैं, जिनकी सर्दी-खांसी जल्द ठीक नहीं होती है। ऐसे में उनकी एक विशेष फ्लू पैनल जांच होती है, जिसमें कई प्रकार की जांचें होती हैं। इसी में कोविड की भी जांच होती है। इसमें युवक कोविड पॉजिटिव पाया गया। उसे अलग वार्ड में आइसोलेट किया गया है। उसकी हालत अब ठीक है। अभी उसकी हालत ठीक है।
उन्होंने बताया कि 74 वर्षीय महिला इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र की रहने वाली थी। उसे किडनी की बीमारी के कारण भर्ती किया गया था। उसे सीवियर सेप्टिक था। वह कोमार्बिट पेसेंट थी। उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए उसकी भी फ्लू पैनल जांच की गयी। इसमें वह भी कोविड पॉजिटिव पायी गयी। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। डॉ. भंडारी ने स्पष्ट किया कि उसे कोविड था लेकिन मौत का कारण किडनी सहित अन्य बीमारियां थीं।

अनंतनाग : अनंतनाग जिले के पहलगाम के बैसरन गांव में मंगलवार को दोपहर आतंकवादियों ने पर्यटकों के एक समूह पर हमला किया गया है। इस हमले में एक शख्स की मौत हो गयो, जबकि कम से कम पांच लोग घायल हो गये हैं। सुरक्षा बलों को मौके पर भेज दिया गया है।
एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने आज दोपहर बैसरन गांव में पर्यटकों के एक समूह पर गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि घटना में पांच लोग घायल हो गये हैं, जबकि सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गये हैं। इस बीच एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि दो घायल व्यक्तियों को पास के अस्पताल में लाया गया है और उनकी हालत स्थिर है।

GreenShift – Page-Building Gutenberg Blocks

Share this:

Latest Updates