Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सुन्दरबन के असुरक्षित क्षेत्रों से घुसपैठ की आशंका, जल और थल दोनों मोर्चों पर कड़ी निगरानी

सुन्दरबन के असुरक्षित क्षेत्रों से घुसपैठ की आशंका, जल और थल दोनों मोर्चों पर कड़ी निगरानी

Kolkata News: भारत-पाकिस्तान सम्बन्धों में आयी तल्खी के बाद पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और भी कड़ा कर दिया गया है। खासतौर पर उत्तर 24 परगना जिले के सीमावर्ती इलाके बसीरहाट से सटे सुन्दरबन क्षेत्र में जहां सीमा पर बाड़ नहीं है, वहां से आतंकवादियों के घुसपैठ की आशंका को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गयी हैं। जल और थल दोनों सीमाओं पर निगरानी बढ़ा दी गयी है और अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग कर लगातार निगरानी की जा रही है।

सुंदरबन के असुरक्षित इलाकों से भारत में आतंकी घुसपैठ की आशंका
बसीरहाट के स्वरूपनगर से लेकर हिंगलगंज के हेमनगर कोस्टल थाना तक लगभग 94 किलोमीटर की सीमा है, जिसमें से 55 किलोमीटर जलसीमा है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय और खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि आतंकवादी संगठन सुंदरबन के असुरक्षित इलाकों का इस्तेमाल भारत में घुसपैठ के लिए कर सकते हैं, विशेषकर जब पाकिस्तान के साथ तनाव चरम पर है। इस संभावना को ध्यान में रखते हुए बीएसएफ ने इन इलाकों में चौकसी और गश्त तेज कर दी है।
ड्रोन, अत्याधुनिक रडार और नाइट विजन कैमरों के माध्यम से सुरक्षा बल दिन-रात निगरानी कर रहे हैं। जलसीमा पर स्पीडबोट की मदद से निगरानी और पूछताछ की जा रही है। वर्तमान में समुद्र में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध है, इस कारण मछुआरों की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और उनसे पहचान पत्र दिखाने के बाद ही आगे जाने की अनुमति दी जा रही है।

सुंदरबन इलाके से कई घुसपैठियों पकड़े जाने के बाद सुरक्षा कड़ी की गई
पिछले कुछ सप्ताह में दक्षिण 24 परगना के सुंदरबन इलाके से कई बांग्लादेशी घुसपैठियों के पकड़े जाने के बाद सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गयी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अब सुरक्षा व्यवस्था में कोई भी चूक नहीं की जायेगी।
इसी के मद्देनजर बसीरहाट पुलिस जिले में एक विशेष नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) भी स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य सीमावर्ती इलाकों में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखना, अफवाहों पर नियंत्रण रखना और स्थानीय नागरिकों में जागरूकता फैलाना है।
बसीरहाट पुलिस के एसपी डॉ. हुसैन मेहदी रहमान ने बुधवार को बताया, ‘बीएसएफ अधिकारियों से लगातार समन्वय बना हुआ है। सीमाई इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। अगर किसी को किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो वह 24 घंटे काम कर रहे कंट्रोल रूम में जानकारी दे सकता है।’

Share this:

Latest Updates