Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

वसई -विरार में 13 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

वसई -विरार में 13 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

Mumbai News : प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बुधवार को सुबह से वसई-विरार में 13 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी वसई-विरार में बनायी गयी 41 अवैध इमारतों के सिलसिले में की जा रही है। छापेमारी का अधिकृत ब्योरा ईडी की ओर से अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है।

बहुजन विकास अघाड़ी पार्टी के पूर्व पार्षद हैं सीताराम गुप्ता
सूत्रों के अनुसार बहुजन विकास अघाड़ी पार्टी के पूर्व पार्षद सीताराम गुप्ता ने वसई-विरार में अग्रवाल, वसंत नगरी क्षेत्र में सर्वे संख्या 22 और 30 के बीच के भूखंडों पर अवैध तरीके से 41 अवैध इमारतें खड़ी की और इन इमारतों में बने फ्लैट ग्राहकों को बेच दिये थे। इस भूमि का कुछ भाग डम्पिंग ग्राउंड और एसटीपी संयंत्रों के लिए आरक्षित था। कुछ जमीन दूसरे व्यक्ति के नाम पर थी। यह अवैध इमारतें जिन जमीनों पर बनीं थीं, उन जमीन के मालिकों ने हाई कोर्ट में गुहार लगायी थी। हाई कोर्ट के आदेश के बाद इन इमारतों को वसई-विरार नगर निगम ने तोड़ दिया था। इससे यहां करीब ढाई हजार से अधिक लोग बेघर हो गये। इसे देखते हुए ईडी की टीम ने पूर्व पार्षद सीताराम गुप्ता के विरुद्ध मनी लॉड्रिंग का मामला दर्ज किया और इसी सिलसिले ईडी ने वसई विरार में 13 स्थानों पर बड़ा तलाशी अभियान चलाया गया है। छापेमारी का ब्योरा अब तक नहीं मिल सका है।

Share this:

Latest Updates