Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सीएम उमर अब्दुल्ला ने उरी में पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित इलाकों का किया दौरा

सीएम उमर अब्दुल्ला ने उरी       में पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित इलाकों का किया दौरा

Jammu &:Kashmir News : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित इलाके का दौरा करके लोगों को घरों के पुनर्निर्माण के लिए हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से कहा कि सरकार की ओर से आपको मदद प्रदान करना हमारी जिम्मेदारी है, ताकि आपके घर फिर से बन सकें।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सलामाबाद, लगमा, बांदी और गिंगल सहित उरी के गोलाबारी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उनके साथ उनके सलाहकार नासिर असलम वानी, उरी के विधायक सज्जाद उरी और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी थे। अब्दुल्ला ने उरी में गोलाबारी से क्षतिग्रस्त हुए घरों के परिवारों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार की ओर से आपको मदद प्रदान करना हमारी जिम्मेदारी है, ताकि आपके घर फिर से बन सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि उरी के लोगों ने कई बार दर्द सहा है, लेकिन हर बार साहस और दृढ़ता के साथ आगे बढ़े हैं।
अब्दुल्ला ने कहा कि उरी के लगमा, बांडी और गिंगल सहित गोलाबारी से प्रभावित कई इलाकों ने 2005 के भूकम्प के प्रभाव से लेकर सीमा पार से गोलाबारी के दर्द तक बहुत कुछ सहा है। फिर भी इसके लोग हर बार अपने दिलों में साहस और अपनी आत्मा में लचीलापन लेकर आगे बढ़ते हैं। अब्दुल्ला ने कहा कि मैंने अपने लोगों के अपार दर्द, नुकसान और अकल्पनीय साहस को देखा है। ये दौरे खुशी साझा करने और विकास की बात करने के लिए होने चाहिए थे, न कि संवेदना व्यक्त करने के लिए। मेरे लोगों का दर्द बहुत व्यक्तिगत है।

Share this:

Latest Updates