Dhanbad news:डीसीए की मेजबानी में चल रहे वीणा मेमोरियल अंडर – 16 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत खेले गए एक मैच में मदर हलीमा स्कूल ने क्रेडो वर्ल्ड स्कूल को 108 रनों से हरा दिया। डिगवाडीह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मदर हालिमा स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 26.5 ओवर में 221 रन बनाए। मोहम्मद आसिफ हुसैन ने 40, प्रिंस कुमार ने 29 , मोहम्मद हसीर हामिद ने 54 व शाहरुख खान ने 17 रन बनाया। क्रेडो वर्ल्ड स्कूल की ओर से आयुष पांडे ने तीन एवं सक्षम अग्रवाल ने चार विकेट लिए। जवाब में क्रेडो की टीम 22 ओवर में 113 रन बनाकर आल आउट हो गई। अरगा जैन ने 33 एवं अयान हबीब ने 10 रन बनाए। विजेता टीम की ओर से मोहम्मद साजिद अली ने पांच एवं मोहम्मद हसीर ने तीन विकेट लिया। मालूम हो कि क्रेडो वर्ल्ड स्कूल की टीम पहली बार धनबाद क्रिकेट संघ द्वारा संचालित किसी टूर्नामेंट में भाग ले रही है।
वीणा मेमोरियल अंडर -16 क्रिकेट टूर्नामेंट : मदर हालिमा ने क्रेडो वर्ल्ड स्कूल को 108 रनों से हराया

Share this:


