– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

JHARKHAND : झरिया के दो नाबालिक बहनों के साथ एक ही युवक ने किया दुष्कर्म, एक को शादी का झांसा दिया तो दूसरे को नशा देकर बनाया हवस का शिकार

IMG 20220417 WA0017

Share this:

धनबाद जिला अंतर्गत झरिया थाना क्षेत्र के शमशेर नगर के दो नाबालिग बहनों के साथ उसी मोहल्ले के अरमान नामक युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की आरोपी छोटी बहन का प्रेमी था। एक वर्ष पूर्व इसी रमजान महीने में दोनो का प्यार परवान चढ़ा था। 

शादी का झांसा देकर जयपुर बुलाया

शुरुआत में उसने शादी का बहाना बनाकर छोटी बहन को जयपुर बुलवाया। कुछ दिन के बाद आरोपी अरमान में पढ़ाई के लिए बड़ी बहन को भी जयपुर बुलवा लिया। जब बड़ी बहन जयपुर गई तो उसने नशीला पदार्थ खिलाकर उसे हवस का शिकार बना लिया। 

छोटी बहन से कई बार कर चुका है दुष्कर्म

गौरतलब है कि दोनों बहने 6 अप्रैल को जयपुर गई थीं। इसके बाद समाज के दवाब में आरोपी के जीजा आरिफ ने 15 अप्रैल को दोनों बहनों को वापस झरिया लाया। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को अपनी आपबीती बताई। बताया जा रहा है कि छोटी बहन के साथ आरोपी प्रेमी मोहम्मद अरमान ने पिछले कई बार यौन शौषण किया है।वही पीड़िता ने इस प्रकरण को लेकर झरिया पुलिस के समक्ष न्याय की गुहार लगाई है। झरिया पुलिस  लिखित शिकायत को लेकर मामले की तहकीकात में जुट गई है। झरिया पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी मोहम्मद अरमान को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है।

Share this:




Related Updates


Latest Updates