– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री होंगे विष्णुदेव साय

baf39499 28c5 4d89 bb26 bb3213ca78bb

Share this:

Chhattisgarh ke naye mukhymantri honge Vishnu Dev Sai, Chhattisgarh news, Chhattisgarh Samachar, Raipur news, Raipur Samachar,Top National news, National update, New Delhi news, latest National Hindi news : छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर विष्णु देव साय को विधायक दल की बैठक में सहमति के बाद चुन लिया गया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ को 6वां मुख्यमंत्री मिल गया है।  रायपुर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक की आहूत की गयी थी। भाजपा की ओर से नियुक्त तीनों पर्यवेक्षकों समेत पार्टी के बड़े नेता इस बैठक में मौजूद थे। भाजपा विधायक दल की यह बैठक तीन चरणों में सम्पन्न हुई। सर्व प्रथम केन्द्र से भेजे गये तीनों पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत कुमार गौतम की बैठक प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, नितिन नबीन और अजय जामवाल के साथ हुई है। इसके बाद संगठन महामंत्री पवन साय और रमन सिंह के साथ तीनों पर्यवेक्षकों ने बैठक की और उनकी राय जानी। पर्यवेक्षकों ने इसके बाद बैठक में मौजूद विधायकों से चर्चा की है। 

मुख्यमंत्री की दौड़ में ये नाम भी थे शामिल 

विधायकों की सहमित के बाद ही विष्णु देव साय को छत्तीसढ़ का मुख्यमंत्री चुना गया है। यहां बतलाते चलें कि साय बड़ा आदिवासी चेहरा हैं। साय साल 2020 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके साथ ही साय सांसद और केन्द्र सरकार में राज्य मंत्री के तौर पर अहम जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।  छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री की दौड़ में साय के अतिरिक्त कई बड़े नाम भी शामिल थे। इनमें सबसे बड़ा नाम पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का था, इनके अलावा ओबीसी चेहरा अरुण साव, रेणुका सिंह और ओपी चौधरी के नाम को लेकर खूब खबरें भी चलायी गयी थीं और बराबर सस्पेंस बना हुआ था। विधायक दल की बैठक में सहमति के साथ तमाम कयासों पर विराम लग गया और साय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री होंगे यह खबर निकल कर सामने आ गयी। 

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव नतीजों की स्थिति   

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा को अप्रत्याशित जीत हासिल हुई और प्रदेश की कुल 90 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 54 सीटें हासिल हुई हैं, जबकि कांग्रेस को महज 35 सीटें ही हासिल हुई हैं। एक सीट गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को भी हासिल हुई है। 

छत्तीसगढ़ में अब तक रहे मुख्यमंत्री और उनका कार्यकाल

छत्तीसगढ़ राज्य बनने के साथ ही प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर अजित जोगी का नाम सामने आता है, वे 2000 से 2003 तक मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद-

– डॉ रमन सिंह, 2003 से 2008 तक। 

– डॉ रमन सिंह, 2008 से 2013 तक।  

– डॉ रमन सिंह, 2013 से 2018 तक।

– भूपेश बघेल (2018 से 2023 तक ।  

Share this:




Related Updates


Latest Updates