– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Weather news & analysis : कोमोरिन क्षेत्र पर अभी भी चक्रवाती हवाओं का डेरा, 8 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ पहुंचेगा हिमालय, इसके बाद सर्दी का रुख होगा नरम, सबसे गर्म रहा चाईबासा

IMG 20230203 WA0006

Share this:

Weather forecast & weather report : कोमोरिन क्षेत्र पर अभी भी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ का आज की रात यानी 5 फरवरी की रात पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने वाला है। स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी को पश्चिमी हिमालय तक पहुंचेगा। इसके बाद धीरे-धीरे सर्दी नरमी की ओर अग्रसर होने लगेगी। अगले 2 दिनों के दौरान गिलगित और बाल्टिस्तान के साथ- साथ मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और असम के पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश संभव है। अरुणाचल प्रदेश की पहाड़ियों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।

पांच दिनों बाद बदल सकता है झारखंड का मौसम

वहीं झारखंड के मौसम की बात करें तो यहां का मौसम शुष्क बना रहेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड के चाईबासा में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं दूसरी ओर सबसे कम न्यूनतम तापमान खूंटी में 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची मौसम केंद्र के अनुसार झारखंड का आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान दो से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। झारखंड के जिलों में तापमान की क्या स्थिति रही नीचे दर्ज तालिका में देख सकते हैं। झारखंड में दोपहर से शाम तक हल्की गर्मी का एहसास होगा। लेकिन जैसे-जैसे शाम ढलेगी सर्दी का एहसास होने लगेगा। सुबह हल्की ठंड महसूस की जा सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान ऐसा रहा देश का मिजाज

पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ऊपर हल्की से मध्यम बारिश हुई। तमिलनाडु और दक्षिण केरल में छिटपुट हल्की बारिश हुई। पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाया रहा। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में मध्यम कोहरा छाया रहा। झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश का मौसम भी शुष्क बना रहेगा। लेकिन यहां सर्दी महसूस की जाएगी। कुछ इलाकों में कोहरा और धुंध का असर सुबह में रहेगा।

weather report 4
weather report
weather report 5
weather report 5 1
IMG 20230205 WA0029
weather report 7
रांची मौसम केंद्र द्वारा जारी की गई रिपोर्ट।

Share this:




Related Updates


Latest Updates