– 

Bengali
 – 
bn

English
 – 
en

Gujarati
 – 
gu

Hindi
 – 
hi

Kannada
 – 
kn

Malayalam
 – 
ml

Marathi
 – 
mr

Punjabi
 – 
pa

Tamil
 – 
ta

Telugu
 – 
te

Urdu
 – 
ur

होम

वीडियो

वेब स्टोरी

Welcome : MS धोनी बने स्वराज ट्रैक्टर्स का ब्रांड एंबेस्डर, आनंद महिंद्रा ने इस तरह किया स्वागत…

IMG 20230903 WA0008

Share this:

National News Update, Business World, Anand Mahindra, Welcome Mahendra Singh Dhoni, Swaraj Tractors, Brand Ambassador : देश के दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का एक पोस्ट इंटरनेट पर खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। आनंद महिंद्रा ने महेंद्र सिंह धोनी का स्वागत किया है। महेंद्र सिंह धोनी को कई बार कहते सुना गया है कि उनको खेती-बाड़ी इत्यादि में रुचि है। एक बार फिर उनका नाता ऐसी ही किसी चीज से जुड़ गया है। महेंद्र सिंह धोनी अब Mahindra Group के साथ जुड़ गए हैं। इसे लेकर आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए उनका स्वागत महिंद्रा परिवार में किया है। धोनी को स्वराज ट्रैक्टर्स का ब्रांड एंबेस्डर बनाया गया है।

बधाई और स्वागत

आनंद महिंद्रा ने महेंद्र सिंह धोनी को Swaraj Tractors का ब्रैंड एम्बेस्डर बनने पर बधाई दी और स्वागत किया है। आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर महेंद्र सिंह धोनी को कंपनी के पोस्ट में रीटैग करते हुए एक दिलखुश पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि ‘माही’ और ‘महिंद्रा’ यानी Mahi और Mahindra, दोनों पहले से ही एकसाथ जुड़े हैं, इसलिए इनका मिलना तो लिखा ही था। देखें ये पोस्ट-

पोस्ट का कंटेंट

महेंद्र सिंह धोनी अब Swaraj Tractors के ब्रैडं एम्बेस्डर बन गए हैं। Swaraj Tractors का स्वामित्व Mahindra & Mahindra Ltd के पास है। इसी संबंध में महिंद्रा की ओर से एक पोस्ट किया गया था- (हिंदी में अनुवादित) “स्वराज को इससे बेहतर चेहरा और कौन मिल सकता था, एक ऐसा शख्स जो ट्रैक्टर रखता भी है, पसंद भी करता है, और इस्तेमाल भी करता है। हम एमएस धोनी का स्वागत करते हुए बहुत खुशी महसूस कर रहे हैं, एक शख्स जो गर्व से स्वराज ट्रैक्टर रखता है और हमारे परिवार में शामिल हुआ है। अब हम खेतों में भी एक बड़ी इनिंग्स देखने के लिए उत्साहित हैं।”

Share this:




Related Updates


Latest Updates