Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सुशील मोदी को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलने पर अशोक गोयल ने प्रसन्नता जताई

सुशील मोदी को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलने पर अशोक गोयल ने प्रसन्नता जताई

Jamshedpur news, New Delhi news : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को पद्म भूषण (मरणोपरांत) प्रदान किया। स्वर्गीय मोदी की धर्मपत्नी श्रीमती जेसी जॉर्ज ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

स्वर्गीय मोदी को पद्म भूषण मिलने पर उनके मित्र और स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी तथा जाने-माने समाजसेवी अशोक गोयल ने हर्ष जताया है। यहां जारी एक विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि उन्हें मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। काश! वह आज जीवित होते तो हमलोगों की खुशी चौगुना हो जाती।

श्री गोयल ने कहा कि सुशील मोदी चीजों को भूलते नहीं थे। संबंधों को वह सदैव निभाते थे। हमारी कई दशक पुरानी मित्रता रही। हम लोगों के पारिवारिक संबंध भी रहे। उन्होंने शुचिता के साथ राजनीति कैसे की जाती है, यह हम सभी को सिखाया। उन्होंने दशकों तक राजनीति की लेकिन भ्रष्टाचार का एक छींटा भी उनके ऊपर कभी नहीं पड़ा।

Share this:

Latest Updates