Ranchi news : पिछले कई दिनों के बाद झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के लिए एक राहत भरी खबर आई है। झारखंड के क्रिकेट इतिहास में पहली बार झारखंड अंडर-19 टीम की सात महिला क्रिकेटरों का चयन नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में हुआ है। यह उपलब्धि जेएससीए के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।
इन महिला क्रिकेटरों का हुआ है चयन
झारखंड की अंडर-19 महिला टीम के जिन सदस्यों का चयन एमसीए कैंप में हुआ है, उनके नाम हैं, प्रियंका लूथरा, कुमारी पलक, आरूषी गौडीयाल, गुरुलिन कौर, ब्रिष्टि कुमारी, नेहा साहू और भूमिका कुमारी। इस चयन से महिला खिलाड़ियों में उत्साह का संचार हुआ है।

झारखंड अंडर -19 महिला टीम ने सेमीफाइनल तक का तय किया था सफर
गौरतलब है कि सत्र 2025-26 में महिलाओं की झारखंड अंडर-19 टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। झारखंड की टीम ने वनडे मुकाबलों में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। झारखंड की टीम सेमीफाइनल में मुंबई से परास्त हो गई थी।



