Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ओलावृष्टि से प्रभावित मणिपुर को 153 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केन्द्रीय सहायता मंजूर

ओलावृष्टि से प्रभावित मणिपुर को 153 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केन्द्रीय सहायता मंजूर

New Delhi news : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति (एचएलसी) ने वर्ष 2024 के दौरान ओलावृष्टि से प्रभावित मणिपुर को 153.36 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केन्द्रीय सहायता को मंजूरी दी है। राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (एनडीआरएफ) से यह सहायता राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) में उपलब्ध वर्ष के लिए प्रारंभिक शेष राशि के 50 प्रतिशत के समायोजन के अधीन है।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि भारत सरकार प्राकृतिक आपदाओं और विपत्तियों के दौरान राज्य सरकारों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ी है।

मंत्रालय के अनुसार, यह अतिरिक्त सहायता केन्द्र द्वारा राज्यों को एसडीआरएफ में जारी की गयी धनराशि के अतिरिक्त है, जो पहले से ही राज्यों के पास उपलब्ध है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान, केन्द्र सरकार ने एसडीआरएफ के तहत 28 राज्यों को 20,264.40 करोड़ रुपये और एनडीआरएफ के तहत 19 राज्यों को 5,160.76 करोड़ रुपये जारी किये हैं। इसके अतिरिक्त, राज्य आपदा न्यूनीकरण कोष (एसडीएमएफ) से 19 राज्यों को 4984.25 करोड़ रुपये और राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण कोष (एनडीएमएफ) से 08 राज्यों को 719.72 करोड़ रुपये भी जारी किये गये हैं।

इसी प्रकार, वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान अब तक केन्द्र सरकार द्वारा एसडीआरएफ के तहत 01 राज्य को 895.60 करोड़ रुपये तथा एनडीआरएफ के तहत 07 राज्यों को 929.633 करोड़ रुपये जारी किये जा चुके हैं।

Share this:

Latest Updates