Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पद्म पुरस्कार विजेताओं ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की

पद्म पुरस्कार विजेताओं ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की

New Delhi news : वर्ष 2025 के 71 पद्म पुरस्कार विजेताओं ने मंगलवार को राष्ट्रीय समर स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय समर स्मारक पर निर्देशित दौरे पर पहुंचे 2025 के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार विजेता वहां वीरता चक्र में भित्ति चित्रों पर दर्शाये गये युद्धों में बहादुरों की वीरता की कहानियों से अचंभित रह गये। उन्होंने स्मारक की भव्यता और वैचारिक डिजाइन की भी सराहना की।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-क में वर्ष 2025 के लिए 4 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किये। इनमें बिहार के दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, गायक पंकज उधास, सुजुकी मोटर के पूर्व प्रमुख ओसामु सुजुकी और शेखर कपूर आदि प्रमुख थे। इस साल 139 व्यक्तियों का चयन पद्म पुरस्कारों के लिए किया गया था। प्रथम चरण में 71 विभूतियों को सम्मानित किया गया।

Share this:

Latest Updates