Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अक्षय तृतीया आज, संध्या में पृथ्वी की चमक से चमकेगा चन्द्रमा, हंसियाकार दिखेगा पूरा चांद

अक्षय तृतीया आज, संध्या में पृथ्वी की चमक से चमकेगा चन्द्रमा, हंसियाकार दिखेगा पूरा चांद

New Delhi news : खगोल विज्ञान में रुचि रखनेवाले लोगों के लिए बुधवार, 30 अप्रैल का दिन खास होने जा रहा है। इस दिन देश में हिन्दू धर्म में अबूझ मुहूर्त माना जानेवाला अक्षय तृतीया का पर्व जब मनाया जा रहा होगा, तब आप आसमान में पश्चिम दिशा में अक्षय तृतीया के हंसियाकार चांद को देखेंगे, तो पायेंगे कि हंसियाकार भाग तो तेज चमक के साथ दिखेगा, लेकिन हल्की चमक के साथ पूरा गोलाकार चांद भी दिखाई देगा।

नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने मंगलवार को इस खगोलीय घटना के बारे में बताया कि इसे अर्थशाईन कहा जाता है। यह घटना आसमान में साल में दो बार होती है। उन्होंने बताया कि इस घटना के समय चन्द्रमा की पृथ्वी से दूरी लगभग तीन लाख 63 हजार 897 किलोमीटर होगी और इसका 9.9 प्रतिशत भाग ही पूरी तरह प्रकाशित होगा, लेकिन इस खास खगोलीय घटना में चन्द्रमा का बाकी अप्रकाशित भाग भी कम चमक के साथ दिख रहा होगा। इसे बिना किसी यंत्र की मदद से खाली आंखों से भी देख सकेंगे।

सारिका ने बताया कि इस घटना को दा विंची चमक के नाम से भी जाना जाता है। लियोनार्डो द विंची ने पहली बार स्केच के साथ 1510 के आसपास अर्थशाईन की अवधारणा को रखा था। इस घटना का कारण बताते हुए सारिका ने कहा कि चन्द्रमा अपने तक पहुंचनेवाले सूर्य के प्रकाश का लगभग 12 प्रतिशत परावर्तित करता है। दूसरी ओर, पृथ्वी अपनी सतह पर आनेवाले सभी सूर्य के प्रकाश का लगभग 30 प्रतिशत परावर्तित करती है। पृथ्वी का जब यह परावर्तित प्रकाश चंद्रमा पर पहुंचता है तो चंद्रमा की सतह के अंधेरेवाले भाग को भी रोशन कर देता है।

सारिका ने बताया कि बुधवार की शाम जब आप चन्द्रमा को देखें, तो याद रखें उसे चमकाने में उस पृथ्वी का भी योगदान है, जिस पर आप खड़े हैं। चन्द्रमा को आप संध्या लगभग 9:30 तक देख पायेंगे, इसके बाद यह अस्त हो जायेगा।

Share this:

Latest Updates