Jamshedpur news : बजरंग दल झारखंड प्रांत का एक दिवसीय बैठक रांची जिले के रातु स्थित सेवेन सीज होटल एंड बैंक्विट के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक माननीय नीरज दौनेरिया जी एवं क्षेत्रीय संयोजक (पटना क्षेत्र) जन्मेयजय जी एवं झारखंड के 24 जिलों से तथा प्रांत टोली, विभाग टोली एवं जिला टोली सहित स्कूल 74 लोग उपस्थित रहे। वहीं विभिन्न व्यवस्थाओं में लगे दर्जनों स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने दायित्व में डटे रहे। बैठक कुल चार सत्रों में संपन्न हुई। बैठक की द्वितीय सत्र में क्षेत्र संयोजक (झारखंड –बिहार) श्रीमान जन्मजय कुमार ने विगत कार्यक्रमों का वृत्त लिया और साथ ही आगामी कार्यक्रम की चर्चा की जिसमें उन्होंने बताया कि पूरे राष्ट्र में हिंदू युवाओं में शौर्य जागरण के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होता है। इस वर्ष भी झारखंड में वार्षिक बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण वर्ग आगामी 30 मई से 6 जून तक होने वाला है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में सभी दायित्ववान कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। दिनांक 1 जुलाई 2025 से 7 जुलाई 2025 तक सेवा सप्ताह का आयोजन होगा जिसके तहत सभी प्रखंडों में निशुल्क मेडिकल कैंप लगाने एवं पूरे प्रांत में वृहद रूप से वृक्षारोपण करने की योजना है। उसके बाद 27 जुलाई से 7 अगस्त के बीच बूढ़ा अमरनाथ साहसिक यात्रा पूरी राष्ट्र से निकल जाएगी। एवं 14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस सभी प्रखंड, गांव तक मनाने की योजना बताइ।
बैठक के उद्घाटन व समापन सत्र को राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया जी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज अपने देश में जो स्थिति उत्पन्न हुई है, इसे बजरंग दल वर्षों से हिंदू समाज को बतलाते आई है। तथा उन परिस्थितियों से संघर्ष हेतु हिंदू युवाओं को मार्ग भी समय-समय पर प्रशस्त करते आई है। आगे उन्होंने कहा कि बजरंग दल का संकल्प है अखंड भारत का ऊर्जावान, क्षमतावान राष्ट्रभक्त कार्यकर्ता का निर्माण करना। *अब हिन्दू पलायन नहीं, पराक्रम करेगा और घर में घुसकर मारेगा* बतलाया। बजरंग दल के हम सभी कार्यकर्ताओं के आदर्श महापुरुषों का वर्णन करते हुए कहा कि हमारे आदर्श महापुरुषों ने सदैव ही संघर्ष का चुनौतीपूर्ण मार्ग का चयन किया है। चाहे वह हमारे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी हों, भगवान श्री कृष्ण जी हों, महाराणा प्रताप या छत्रपति शिवाजी महाराज हों। आगे उन्होंने देश में हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदू युवकों को जनसंख्या बढ़ानी चाहिए 2×2 बराबर 4 जनसांख्यिकी गणित के हिसाब से नहीं होते बल्कि दो गुना दो बराबर दो होता है। और बहुत दुख के साथ आज कहना पड़ रहा है कि हमारी जनसंख्या दर 1.89 लगभग हो गई है। एक ओर जिहादियों ने *गजवा ए हिन्द* का सपना पाले धर्मांतरण तथा लव जिहाद कर अपनी संख्या बढ़ाने में लगी है तो दूसरी और हिंदू युवा नशे की लत में अपने ही घर परिवार समाज के शत्रु बन हिन्दू समाज के सामने खड़े दिखलाई पड़ते हैं। इसका एक ही समाधान है कि हमें अपने दायित्व का बोध स्वयं करने की आवश्यकता है। उन्होंने जनसंख्या असंतुलन पर भी चिंता व्यक्त करते हुए सभी हिंदू युवाओं से कम से कम तीन संतान उत्पन्न करने का आग्रह किया है जिससे भविष्य में उत्पन्न होने वाले संकटों से उभरा जा सके। कोई हमें धर्म पूछ-पूछ कर गोलियां मार रहा है और हम जाति, संप्रदाय तथा विभिन्न राजनैतिक दलगत भावनाओं में फंसकर देशद्रोहियों के नापाक मंसूबों को फलने फूलने का अवसर देते हैं। यह दुखद है। अतः अपने संगठन की व्याप्ति बढ़ाकर, सघन प्रवास कर गांव-गांव में अपने कार्य को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके लिए बलोपासना केंद्र, साप्ताहिक मिलन केंद्र आदि सभी गतिविधियों को बढ़ाने होंगे, तभी सभी चुनौतियों का सामना कर पाने में हम सक्षम होंगे।

नवीन दायित्व की घोषणा
बैठक में बजरंग दल के कई दायित्वों की घोषणा की गई जिसमें शिवाशीष रंजन को रांची महानगर का गौ रक्षा प्रमुख, जमशेदपुर महानगर सुरक्षा प्रमुख विवेक शर्मा, बलोपासना केंद्र प्रमुख रिंकू बनर्जी, गोरक्षा प्रमुख राहुल गोराईं, मिलन केंद्र प्रमुख निखिल राज, महाविद्यालय छात्र प्रमुख आर्यन तिवारी, धनबाद महानगर सुरक्षा प्रमुख टुनटुन सिंह, बलोपासना केंद्र प्रमुख सुजीत रवानी, सहगौरक्षा प्रमुख अजय कुमार, खूंटी जिला संयोजक मुकेश जायसवाल, सहसंयोजक अमित किरण, सहसंयोजक प्रकाश अधिकारी, सहसंयोजक मनीष कुमार, गोरक्षा प्रमुख अभिषेक कुमार, सुरक्षा प्रमुख संतोष मंडल की घोषणा की गई इसके बाद सभी अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा ओमकार का उच्चारण कर घोषणा की संपुष्टि की गई। बैठक का संचालन जनार्दन पांडे ने की एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपात में दिया।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत जी, प्रांत संगठन मंत्री श्री देवी सिंह, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, बजरंग दल प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो, प्रांत सहसंयोजक जनार्दन पांडेय, प्रांत बलोपासना केंद्र प्रमुख रवि वर्मा, प्रांत महाविद्यालय छात्र प्रमुख अमित पासवान, ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामेश्वर दयाल सिंह, जिला मंत्री लाल लोकनाथ शाहदेव, सुखेर मुंडा, अंकित सिंह, अमर प्रसाद, जिला सहसंयोजक विजयनाथ महतो, जिला साप्ताहिक मिलन केंद्र प्रमुख गुलाब सिंह, विशाल साहू, मुन्ना दुबे, मुकेश सिंह, आनंद महतो, अजित पांडेय, विवेक प्रजापति, रंजू देवी रिया कुमारी, श्वेता नायक, शक्ति सिंह, राम प्रसाद मुंडा, सरजू साहू, बजरंग सिंह, बैजनाथ महतो सहित सभी जिलों से आए कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



