New Delhi news, Indian Railway : पर्व-त्योहार शुरू होते ही देश के कई राज्यों में लोगों की जबरदस्त भीड़ देखी जाती है। बिहार-उत्तर प्रदेश जानेवालीं ट्रेनों में क्या स्लीपर…क्या एसी, भीड़ के कारण आम लोगों का बुरा हाल हो जाता है। ऐसे में भारतीय रेलवे नयी योजना लेकर आ रही है। क्योंकि, रेलवे विभाग सभी यात्रियों को कंफर्म टिकट देने की तैयारी कर रहा है। तात्पर्य है कि अब आपको कंफर्म टिकट के लिए लम्बा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए रेलवे ने एक टाइम लिमिट भी तय कर दी है। निर्धारित टाइम लिमिट के बाद ट्रेनों में सफर करनेवाले यात्री अपनी-अपनी सीटों पर आराम से बैठ कर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
रेलवे की योजना में हर साल एक हजार करोड़ यात्रियों को यात्रा कराना शामिल
दरअसल, रेलवे की योजना में हर साल एक हजार करोड़ यात्रियों को यात्रा कराना शामिल है। रेलने 200 करोड़ अतिरिक्त यात्रियों के लिए 3000 अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन करेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत ट्रैकों की क्षमता बढ़ाने और ट्रेनों की संख्या बढ़ाने से लेकर तमाम बिन्दुओं पर काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि रेलवे का उदेश्य सभी यात्रियों के सुगम व सुविधाजनक यात्रा कराना है।
सात माह में 390 करोड़ ने किया सफर
बीते सात महीनों में सभी ट्रेनों में कुल 390.20 करोड़ यात्रियों ने सफर किया। इनमें ज्यादातर संख्या नॉन एसी और एसी ; यानी स्लीपर और जनरल क्लास के यात्रियों की रही। नॉन ऐसी में 372 करोड़ यात्रियों ने सफर किया। यह ट्रेनों में सफर करनेवाले कुल यात्रियों का 95.3 प्रतिशत है।
कुल यात्रियों में एसी क्लास में 18.2 करोड़ ने यात्रा की।
यह रेलवे के सभी क्लासों में सफर करनेवालों के मुकाबले महज 4.7 प्रतिशत है।



