Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सास थी शराब तस्कर, बहू ने विरोध में ऐसी कमर कसी कि मत पूछो, अब सास..

सास थी शराब तस्कर, बहू ने विरोध में ऐसी कमर कसी कि मत पूछो, अब सास..

Bihar (बिहार) के गोपालगंज जिले में समाज एक साहसी बहू की जय-जयकार कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र में सास-बहू का एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है। यहां एक बहू ने अपनी शराब तस्कर सास के खिलाफ ऐसी कमर कसी कि मत पूछिए। उसने शराब के कारोबार में लिप्त अपनी सास के कारनामों का खुलासा कर उसे गिरफ्तार करवा दिया। साथ ही शराबमुक्त समाज बनाने का संदेश भी दिया है। इस खुलासे से पुलिस भी हैरान है।

फुलवरिया गांव का है मामला

यह मामला फुलवरिया गांव का है, जहां सास शराब का व्यापार करती थी, लेकिन यह व्यापार उसकी बहू को पसंद नहीं था। सास ने शराब तस्करी के लिए घर के शौचालय की टंकी से सटे एक बड़ा गड्ढा खुदवा लिया था, जिसमें शराब की बोतलें रखी जाती थीं। बहू ने परेशान होकर इसकी सूचना पुलिस को दे दी। बताया जाता है कि शराब की टंकी उस जगह बनाई गई थी, जहां पुलिस का पहुंचना मुश्किल था।

महिला शराब तस्कर गिरफ्तार

गोपालगंज के SP आनंद कुमार ने 19 मई को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर फुलवरिया गांव में की गई छापेमारी में 52 लीटर देसी शराब बरामद की गई है। इसके अलावा 42 लीटर अर्ध निर्मित देसी शराब, दो किलो नौसादर, गैस सिलेंडर सहित शराब बनाने के कई उपकरण बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने महिला शराब तस्कर शारदा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घर में ही मिनी शराब फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस अब शराब के नेटवर्क को खंगाल रही है।

Share this:

Latest Updates