Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

लातेहार के चंदवा में फिर नक्सली तांडव, आठ वाहनों को किया आग के हवाले

लातेहार के चंदवा में फिर नक्सली तांडव, आठ वाहनों को किया आग के हवाले

Latehar news : लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत तोरीसोत गांव में नक्सलियों ने जम कर उत्पात मचाया। खनिज सर्वेक्षण कार्य में लगी कम्पनी सीएमपीडीआई को इन सभी ने निशाना बनाया। उसकी साइट पर हमला किया और जम कर फायरिंग की। सभी हथियारों से लैस थे। नक्सलियों ने घटनास्थल पर खड़ी दो ड्रिलिंग मशीनों समेत आठ वाहनों को आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही लातेहार पुलिस हरकत में आ गयी।एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर बालूमाथ डीएसपी विनोद रवानी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी। इलाके में सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात लगभग एक बजे करीब एक दर्जन नक्सली मौके पर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। फिर एक-एक कर सभी वाहनों में आग लगा दी। जलनेवाले वाहनों में दो कार, दो पिकअप, दो ट्रक और दो ड्रिलिंग मशीन शामिल हैं। घटना के दौरान आसपास दहशत का माहौल बन गया। समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि हमले के पीछे कौन-सा संगठन है, लेकिन प्रारम्भिक अनुमान है कि इसमें माओवादियों का हाथ हो सकता है। स्थानीय लोग भी यही आशंका जता रहे हैं।

गौरतलब है कि घटनास्थल चंदवा, चतरा और रांची की सीमा से सटा हुआ एक अत्यन्त दुर्गम इलाका है, जहां पूर्व में भी नक्सली गतिविधियां सामने आती रही हैं। हालांकि, हाल के महीनों में यहां शांति बनी हुई थी। इस हमले ने एक बार फिर नक्सली खतरे की ओर प्रशासन का ध्यान खींचा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Share this:

Latest Updates