Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ऐसी लगी भयंकर आग कि 9 लोगों की जलकर चली गई जान, डीजल टैंकर और ट्रक की टक्कर से…

ऐसी लगी भयंकर आग कि 9 लोगों की जलकर चली गई जान, डीजल टैंकर और ट्रक की टक्कर से…

Maharashtra (महाराष्ट्र) के चंद्रपुर में 20 मई की सुबह दर्दनाक हादसे की खबर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक के डीजल टैंकर से टकराने के बाद पैदा हुई भीषण आग में जलकर 9 लोगों की मौत हो गई। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर दोपहर 12:21 बजे यह सूचना पोस्ट की है।

पास के जंगलों में भी लग गई आग

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई और आग की चपेट में आकर 9 लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। दुर्घटना में दोनों वाहनों के ड्राइवरों की मौत हुई है। हालांकि, शव इतनी बुरी तरह से जल गए हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। इस भीषण दुर्घटना के बाद कई घंटों तक चंद्रपुर शहर की ओर जाने वाली सड़क जाम रहीं। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। आग की लपटों से पास के जंगल में आग लग गई।

शहर के मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा

चंद्रपुर पुलिस ने बताया कि शहर के मुख्य मार्ग पर अजयपुर गांव के पास एक पेट्रोल टैंकर और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हुई है। ट्रक के टायर के फटने के बाद वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे टैंकर से टकरा गया और उसमें भीषण आग लग गई।

Share this:

Latest Updates