Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जातीय जनगणना के मुद्दे पर जनता की जीत : खड़गे

जातीय जनगणना के मुद्दे पर जनता की जीत : खड़गे

Ranchi news : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को पार्टी के संविधान बचाओ महारैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस लम्बे समय से जातीय जनगणना की मांग उठाती रही है, जिसे केन्द्र सरकार को आखिरकार मंजूर करना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि यह जनता की जीत है।

रांची के पुराना विधानसभा मैदान में आयोजित रैली को सम्बोधित करते हुए खड़गे ने कहा कि यदि केन्द्र सरकार पाकिस्तान के खिलाफ कोई कार्रवाई करती है, तो पूरी पार्टी साथ खड़ी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिख कर तीन मांगे की हैं, जिसमें जातीय जनगणना को लेकर सभी दलों में सहमति बनाने, निजी संस्थाओं में गरीबों को आरक्षण देने और देश में 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा को हटाना शामिल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अगली जनगणना में सरना कोड को शामिल कराने को लेकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे नेताओं पर हमले करती है, लेकिन हमारी पार्टी इससे नहीं डरती है। कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार ने कहा कि जातीय जनगणना देश की मौजूदा स्थिति की जानकारी के लिए जरूरी है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि यह वर्ष हमारी पार्टी के संगठन को सशक्तीकरण करनेवाला वर्ष है। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पार्टी की रैली के बारे में लोगों को बतायें। रैली को पार्टी महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अलका लाम्बा, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने भी सम्बोधित किया।

महारैली में झारखंड सरकार में मंत्री राधाकृष्ण किशोर, डॉ. इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव, पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद, प्रदीप कुमार बलमुचू, बंधु तिर्की सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates