New Delhi News: सुप्रीम कोर्ट ने न्यायपालिका में पारदर्शिता बरकरार रखने के लिए चीफ जस्टिस समेत सभी जजों की सम्पत्ति की सार्वजनिक घोषणा कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने एक अप्रैल 2025 को सभी जजों की सम्पत्ति की सार्वजनिक घोषणा करने का फैसला किया था जिस पर अमल करते हुए यह घोषणा की गयी है।
सभी जजों से मिले इनपुट के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने ये घोषणा की है। इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट और देशभर के हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया का विवरण प्रकाशित किया है। इसमें हाई कोर्ट की कॉलेजियम का काम और राज्य सरकारों से मिले इनपुट की भूमिका और सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ओर से केंद्र सरकार को भेजी गयीं सिफारिशों पर उठाये जानेवाले कदमों का जिक्र है। इस जानकारी को सार्वजनिक करने का मुख्य मकसद जनता को सूचना देना और उन्हें सजग बनाना है।
सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई और अन्य न्यायाधीशों की सम्पत्ति की घोषणा की

Share this:


