Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ब्राजील ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ एकजुटता दिखलायी

ब्राजील ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ एकजुटता दिखलायी

New Delhi News: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बातचीत की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की। दोनों नेताओं ने भारत-ब्राजील द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा कि ब्राजील के राष्ट्रपति सिल्वा ने प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया और भारत के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गये लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ समर्थन और एकजुटता व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति लूला को उनकी संवेदनाओं के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने भारत-ब्राजील द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी। प्रधानमंत्री ने इस वर्ष ब्रिक्स की ब्राजील की सफल अध्यक्षता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

Share this:

Latest Updates