Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पाकिस्तान की नापाक कोशिश का भारत ने दिया तगड़ा जवाब

पाकिस्तान की नापाक कोशिश का भारत ने दिया तगड़ा जवाब

▪︎ अमृतसर से जम्मू, पठानकोट से भुज तक 15 शहरों पर पाक के हमले नाकाम

▪︎ ढाल बना रहा भारत का सुदर्शन-400, कराची से लाहौर तक सब धुआं-धुआं

▪︎ लाहौर, कराची, रावलपिंडी समेत 09 शहरों पर ड्रोन अटैक, भारत ने 03 एयर डिफेंस सिस्टम किये तबाह
New Delhi/ Islamabad News : पाकिस्तान की हिमाकत को भारत ने एक बार फिर धराशायी कर दिया है। भारत के 15 शहरों पर पाकिस्तान ने हवाई हमलों की कोशिश की, जिसे भारतीय वायुसेना और एस-400 वायु रक्षा प्रणाली ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। ‘आॅपरेशन सिन्दूर’ के दूसरे दिन भारत ने पाकिस्तान पर बड़ा एक्शन लिया है। गुरुवार सुबह भारत की स्ट्राइक में पाकिस्तान के तीन बड़े शहरों लाहौर, कराची और रावलपिंडी में लगे एचक्यू-9 एयर डिफेंस सिस्टम तबाह हो गये। हमले के लिए भारत ने इजराइली हार्पी ड्रोन का इस्तेमाल किया। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने गुरुवार दोपहर को कहा कि पाकिस्तान के 09 शहरों में भारत ने ड्रोन हमले किये। पाकिस्तानी सेना कम से कम 50 ड्रोन गिराने में कामयाब रही। शरीफ ने माना कि एक ड्रोन नुकसान पहुंचाने में कामयाब रहा। लाहौर में पाकिस्तानी सेना के 04 जवान घायल हुए और मियानों में 02 लोगों की मौत हो गयी। इस बीच अमेरिका ने लाहौर में रह रहे अपने नागरिकों और वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों को सुरक्षित जगहों पर चले जाने को कहा है।
भारत सरकार ने आॅफिशियल बयान जारी कर बताया कि 07 और 08 मई की दरमियानी रात को पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग करके अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना सहित कुल 15 शहरों में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की। भारत ने पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई करते हुए एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया। भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों के खिलाफ ‘आॅपरेशन सिन्दूर’ को अंजाम दिया था। इसके बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों को निशान बना कर हमले करने की कोशिश की, जिसके जवाब में भारतीय वायुसेना के ए-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने हर हमले को नाकाम कर दिया है। भारत की जवाबी कार्रवाई में रावलपिंडी, लाहौर और कराची जैसे प्रमुख शहरों को भारी नुकसान हुआ है।
कराची में ड्रोन अटैक
कराची में रहनेवाले एक शख्स ने बताया कि सुबह 10 बजे के करीब कोई ड्रोन आया और सीधे छत से टकराया। इसके बाद पूरी छत टूट गयी और गड्ढा हो गया। स्थानीय के मुताबिक इसके बाद कराची में ब्लैकआउट कर दिया गया, क्योंकि बिजली के तारों को भी भारी नुकसान हुआ है। इसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरा मच गयी। कराची से जो तस्वीरें सामने आयी हैं, उनमें देखा जा सकता है कि एक घर की छत पूरी तरह से बर्बाद हो गयी और घर के अन्दर रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा है।  इसी तरह की तस्वीरें लाहौर से भी आयी हैं, जहां एक के बाद एक कई एम्बुलेंस सड़क पर जाती दिख रही हैं। इसके अलावा पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी देखा जा सकता है। लाहौर में इमरजेंसी सायरन की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं। शहर की कई इमारतों को ड्रोन हमले से भारी नुकसान पहुंचा है। लाहौर में भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद हर तरफ भगदड़ जैसा माहौल देखा जा सकता है।

भारत ने तबाह किया पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम, सेना के ड्रोन हमले ने बरपाया कहर
पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह
भारत की जवाबी कार्रवाई में रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम को भी नुकसान पहुंचा है। यहां रात को पाकिस्तान सुपर लीग का मैच खेला जाना था, जिसमें पेशावर और कराची की टीमें आमने-सामने होनेवाली हैं। रावलपिंडी में होने वाले पीएसएल के बाकी मैच कराची में शिफ्ट कर दिये गये हैं। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की एक इमरजेंसी बैठक के दौरान यह फैसला  लिया गया है। पाकिस्तान के गुजरांवाला ने भी भयानक तस्वीरें सामने आयी हैं। यहां तड़के एक के बाद एक धमाकों की आवाजें सुनायी दी हैं। इसके बाद सड़कों पर चलनेवाले वाहन अचानक तेजी से दौड़ते नजर आये हैं। इन हमलों के बाद भी पाकिस्तान के होश ठिकाने नहीं आये हैं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ड्रोन अटैक के बाद इमरजेंसी मीटिंग बुलायी है। साथ ही, पाकिस्तानी संसद में भी हमले से घबरा कर सांसद रोते हुए दिखाई दे रहे हैं।
15 शहरों को निशाना बनाने की कोशिश
पाकिस्तान ने भारत के अवंतिपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलौदी, उत्तर लाई और भुज में हमले की कोशिश की थी। इसके जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के इन हवाई हमलों को नाकाम करने के लिए बुधवार रात को ए-400 एयर डिफेंस सिस्टम तैनात कर दिया था।
पाकिस्तान ने निर्दोष लोगों को निशाना बनाया
भारत सरकार ने बयान में आगे कहा कि पाकिस्तान की गोलीबारी में 16 निर्दोष लोगों की जान चली गयी है, जिनमें तीन महिलाएं और पांच बच्चे शामिल हैं। यहां भी भारत को पाकिस्तान की ओर से मोर्टार और आर्टिलरी की गोलीबारी को रोकने के लिए जवाब देना पड़ा। भारतीय सशस्त्र बलों ने तनाव नहीं बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी है; बशर्ते पाकिस्तानी सेना इसका सम्मान करे। लाहौर में वाल्टन एयरपोर्ट के पास जोरदार धमाकों की एक सीरीज सुनाई देने पर सायरन बजने लगे और लोग अपने घरों से बाहर निकल आये। तस्वीरों में लोग घबरा कर अपने घरों से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे थे और उन्होंने धुएं के बादल देखे।

Share this:

Latest Updates