Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मासूम बेटी के सामने सिंगर ने खुद को मारी गोली, खून से सनी चीखों में डूबी मासूमियत

मासूम बेटी के सामने सिंगर ने खुद को मारी गोली, खून से सनी चीखों में डूबी मासूमियत

New Delhi news : संगीत की दुनिया में अपनी मधुर आवाज़ और युवा ऊर्जा से पहचान बनाने वाले 32 वर्षीय सिंगर और संगीत शिक्षक आयुष सक्सेना ने शुक्रवार को एक ऐसा कदम उठा लिया, जिसने हर किसी का दिल झकझोर कर रख दिया। दिल्ली के स्वर्णजयंती नगर निवासी आयुष ने अपनी दो साल की नन्ही बेटी के सामने ही खुद की कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मां और पत्नी स्कूल में पढ़ाने गई हुई थीं

बताया जा रहा है कि आयुष पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी और मानसिक अवसाद से जूझ रहे थे। शुक्रवार को जब उनकी मां और पत्नी स्कूल में पढ़ाने गई हुई थीं, तब आयुष अपने पिता और मासूम बेटी के साथ घर पर मौजूद थे। दोपहर के समय, वे अपनी बच्ची को गोद में लेकर ऊपर अपने कमरे में चले गए। कमरे का दरवाज़ा अंदर से बंद किया और फिर वह मंजर घटा, जिसने एक परिवार की खुशियों को सदा के लिए खामोश कर दिया। बेटी को बेड पर बिठाकर, उन्होंने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद की कनपटी पर गोली चला दी।

संगीत जगत एक होनहार कलाकार खो बैठा

फायर की आवाज सुनकर पिता दौड़े-दौड़े ऊपर पहुंचे। दरवाज़ा तोड़ा गया तो सामने एक खौफनाक दृश्य था — खून से सना कमरा, जीवनहीन पड़ा बेटे का शरीर, और पास ही बैठी मासूम बच्ची जो अपने पापा को झकझोरती बिलख रही थी। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और संगीत जगत एक होनहार कलाकार को खो बैठा है।

Share this:

Latest Updates