Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

क्या आपका भी जन्म 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है तो जरूर जानिए अपने जीवन की स्थिति

क्या आपका भी जन्म 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है तो जरूर जानिए अपने जीवन की स्थिति

Dharm-adhyatm, Jyotish : चन्द्रमा के इस अंक के लोग पूरी तरह से अपने मन के अधीन रहते हैं। स्वभाव पूरी तरह कल्पनाशील रहता है और उसी प्रकार के व्यवसाय में सफल होते भी हैं, जंहा इन्हे पूर्ण रूप से अपने विचारों के अनुरूप कार्य करने को मिले ,ये अंक सर्वाधिक प्रसिद्ध लोगों का अंक है। महात्मा गांधी से अधिक सटीक विचारो के व्यक्तित्व को ढूंढ़ने की जरूरत कम से कम हम हिन्दुस्तानियों को नहीं। जरूरत है मजबूत इरादों के साथ अपने विचारों को लोगों तक पहुचाने की। इनके विचारों कि दिशा क्या होगी, वह जन्म कुंडली में उपस्थित चन्द्र पर या जन्म तारीख में स्थित अन्य अंकों के साथ, भाग्यांक और नामांक पर भी निर्भर करता है 2 कि अधिकता विचार में विविधता को बढ़ा देती है। ऐसे लोगों का सब कुछ विचारों में ही रहता है और सोचने में ही ये सारा समय व्यतीत कर देते हैं।

दो नामांक वाले लोग बहुत ही भावनात्मक होते हैं

आपको बता दें कि 2 नामांक वाले लोग बहुत ही भावनात्मक होते हैं। अतः किसी भी व्यक्ति या कार्य के प्रति इनका दृष्टिकोण हमेशा भावनात्मक अधिक होता है, इसलिए कई बार व्यापार व्यवसाय में बड़े नुकसान का सामना भी करना पड़ता है और व्यक्तिगत स्तर पर भी भावनात्मक संबंध में धोखे खाने पड़ते हैं। भावुकता वश लोगों कि बातों में भी बड़ी जल्दी आते हैं। भावना प्रधान होने कि वजह से एक से अधिक लोगों कि तरफ बड़ी जल्दी आकर्षित होते हैं। इस वजह से कई बार वैवाहिक जीवन में परेशानी का सामना भी झेलना पड़ता है।

 20 को जन्मे लोगों में विचारशीलता अधिक होती है

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 20 तारीख को जन्मे लोगों में विचारशीलता अधिक रहती है। इन्हें अपने जीवन में दूसरी तारीख को जन्मे लोगो कि अपेक्षा अधिक संघर्ष करना पड़ता है। ये अपने विचारों का क्रियान्वयन नहीं कर पाते 2 तारीख को जन्मे लोग अधिक तरक्की प्राप्त करते हैं। फिर भी इनके साथ भी मानसिक अस्थिरता कि परेशानी बहुत रहती है, क्योंकि 2 को यंहा भी इस संख्या में किसी और अंक का सहयोग नहीं है। फिर भी जन्म कुंडली में चन्द्रमा कि स्थिति मजबूत हो तो ये लोग बहुत कुछ कर लेते है

सूर्य का अच्छा सहयोग मिलता है

ठीक विपरीत 11 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों को सूर्य का अच्छा सहयोग मिलता है, क्योंकि इसमे दो बार 1 आ रहा है, इसलिए ये लोग अपने अस्थिर मानसिक संतुलन पर विजय प्राप्त कर कठिनाई से बहार आ जाते हैं। उन पर 2 अंक का पूरा प्रभाव रहता है, परन्तु फिर भी वो अपनी कला , विचार और वाक कला के दम पर उंचाइयो को प्राप्त कर गए।

बदनामी से बचने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए

29 तारीख को जन्मे लोगों को मंगल के प्रभाव होने कि वजह से बदनामी और नाम के ख़राब होने से पूरी तरह बचना चाहिए, यंहा तक कि क़ानूनी उलझनो का भी सामना करना पड़ता है अर्थात छवि और छवि को नुकसान दोनों देने का कार्य शुक्र कर रहा है।

विशेष युक्तियाँ

✓ अंक 2 अंक ज्योतिष में चंद्रमा का प्रतीक हैI ज्योतिष में चंद्रमा को शांत एवं निष्क्रिय माना जाता है, जबकि सूर्य को पुरुष, गर्म और सक्रिय रूप में माना जाता हैI चंद्रमा को सूर्य के विपरीत गुणों वाला माना जाता हैI

✓ चन्द्रमा को मजबूत करने के इस नंबर के जातक को हर सम्भव प्रयास करने चाहिए। जैसे चांदी धारण करना, चांदी का दान करना, जरूरत मंद माता तुल्य स्त्रियो और गरीब कन्याओं को वस्त्र और भोजन व्यवस्था करना और अगर आर्थिक रूप से सक्षम है तो जल स्त्रोत कि सुविधा उपलब्ध करवाना बहुत ही अच्छे उपाय रहते हैं। वैसे अष्टमी से पूर्णिमा तक बढ़ते चन्द्रमा कि पूजा करना और उसे देखकर त्राटक करना अति उत्तम उपाय है।

2 को जन्म लेने वालों के लिए के लिए भाग्यशाली रत्न

✓ स्वामी ग्रह – चंद्रमा

✓ स्वभाव – उद्देश्यपूर्ण और मददगार

✓ मनोभाव – अवचनबद्ध और दोहरी

✓ शुभ रत्न – त्नर मोती

✓ अनुकूल रंग – हरा, क्रीम, सफेद और धूमिल सफेद के सभी रंग

✓ अनुकूल दिन – रविवार, सोमवार और शुक्रवार

✓ अनुकूल नंबर – 1,2,4,7

✓ यह जानकारी अंको के बारे में आम उत्सुकता एवं आम जानकारी के लिए दी गयी है अधिक जानकारी के लिए, उसे अपनाने के लिए या उस पर अमल करने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी की व्यक्तिगत सलाह ले।

नंबर 2 व्यक्तित्व

✓अंक 2 के व्यक्ति सभ्य प्रकृति, कलात्मक, भावुक, विलक्षित, समझदार और दूसरों पर निर्भर होते हैI वे अत्यधिक कल्पनाशील, अन्तरज्ञान और कूटनीति की योग्यता वाले होते हैं जो कि उन्हें एक अद्भुत प्रबंधक बनाती हैI अंक 2 वाले व्यक्ति अधिकतर चुप रहना पसंद करते हैं पर उन्हें हमेशा यह पता रहता है कि उनके चारों तरफ क्या चल रहा होता हैI वे प्रभावशाली वक्ता होते हैं, परन्तु जरूरत पड़ने पर ही बोलते हैं।

✓अपने मन की मानने वाले और अस्थिर स्वभाव वाले होते हैंI उन्हें गोपनीयता और एकांत की जरूरत होती हैI उनकी प्रमुख बाधाओं में आत्मविश्वास में कमी और योजनाओं में निरंतरता की कमी है, जिसका उन्हें निरंतर ध्यान रखना चाहिए।

Share this:

Latest Updates