Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Aaj ka Rashifal : आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 15 मई 2025 का राशिफल और पंचांग जानें

Aaj ka Rashifal : आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 15 मई 2025 का राशिफल और पंचांग जानें

Rashifal 15 मई 2025 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 15 मई 2025 को गुरुवार है। आज का मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

15 मई 2025 यानी गुरुवार का पंचांग

ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष तृतीया, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत 1947 (विश्वावसु संवत्सर), बैशाख। तृतीया तिथि 04:03 AM तक उपरांत चतुर्थी। नक्षत्र ज्येष्ठा 02:07 PM तक उपरांत मूल। शिव योग 07:01 AM तक, उसके बाद सिद्ध योग। करण वणिज 03:19 PM तक, बाद विष्टि 04:03 AM तक, बाद बव। 15 मई गुरुवार को राहु 02:01 PM से 03:40 PM तक है। 02:07 PM तक चन्द्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।

15 मई 2025 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : घर पर तनाव का माहौल आपको नाराज़ कर सकता है।इसे दबाना आपकी शारीरिक समस्याओं में इज़ाफ़ा कर सकता है। शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाकर इससे निजात पाएँ। ख़राब हालात से दूर रहना ही बेहतर है। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फँसने से बचें निवेश करने में काफ़ी सावधानी बरतें। अपने फ़ैसले बच्चों पर थोपना उन्हें नाराज़ कर सकता है। बेहतर होगा कि आप उन्हें अपना पक्ष समझाएँ, ताकि वे उसके पीछे की वजह को समझकर आपकी बात को आसानी से स्वीकार कर सकें। एक-तरफ़ा इश्क़ के चक्कर में अपना वक़्त बर्बाद न करें।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज आपका दिन ठीक रहेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने में आ रही अड़चने आज दूर हो जाएंगी। आज किसी ऐसे मित्र की मदद करेंगे जो भविष्य में आपकी मदद कर सकता हैं। अगर आपने हाल में किसी काम की शुरूआत की हैं तो आज उसका साकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। इस राशि के पैकेज रिमूर्वस के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई बड़ा ऑफर मिलने से आपको धनलाभ होगा। कई दिनों से पैसों की आ रही दिक्कत की वजह से आज आर्थिक पक्ष थोड़ा बिगड़ सकता है। आज पिता स्वरूप किसी व्यक्ति का आर्शीवाद लेने से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आयेगा।

♊ मिथुन :(क, छ व घ Gemini Daily Horoscope) : कन्फ्यूजन की स्थिति से निपटने की कोशिश में आप सफल हो सकते हैं। धैर्य और कोशिश के बीच संतुलन रखेंगे, तो ज्यादातर समस्याएं सुलझ सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी एक व्यक्ति के साथ आपके संबंधों के बीच कोई मामला सुलझने के योग बन रहे हैं। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। नई जिम्मेदारी भी मिलने की भी संभावना है। आपको अपने भागीदार को आपकी योजना से जुड़े रहने के लिए मनाने में दिक़्क़त होगी। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है।

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आज आपका कोई छुपा विरोधी आपको गलत साबित करने की पुरजोर कोशिश करेगा। आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विचारों की दृढ़ता के साथ आप सावधानीपूर्वक काम करेंगे। व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे। अपनी कलात्मक सूझ को निखार सकेंगे। आज मानसिक शांति रहेगी। आज आपके अंदर की आवाज ही आपकी सच्ची साथी होगी। साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वगैरह से दूर रहें। आज के दिन निवेश करने से भी बचना चाहिए। आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। उसे कोई प्यारा सरप्राइजज देने की योजना बनाएँ।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। विदेश में रह रहे किसी संबंधी से मिला उपहार आपको ख़ुशी दे सकता है। दूसरों को ख़ुशियाँ देकर और पुरानी ग़लतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। अपने काम और शब्दों पर ग़ौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे, अगर आप कुछ गड़बड़ करते हैं तो। जीवन साथी की किसी बात को गंभीरता से न लेने की स्थिति में विवाद हो सकता है।

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) : आज आपका दिन खास रहेगा। आज अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातों को समझने की कोशिश करें। इससे भविष्य में आपको ही फायदा होगा। आज व्यवहार कुशलता के कारण ऑफिस में बड़े अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। हो सकता है कि आपका प्रमोशन भी हो जाएं। इस राशि के जो लोग कवि है। आज उन्हें किसी कवि सम्मेलन में कविता सुनाने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने की प्लानिंग बना सकते है। शाम को साथ में आइसक्रीम भी खाऐंगे। गणेश भगवान को बूंदी का भोग लगाने से आपका प्रमोशन होना तय है।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : अविवाहित लोगों की लव लाइफ अच्छी हो सकती है। शादीशुदा लोगों को भी पार्टनर से मदद मिल सकती है। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिल सकती है। घूमने-फिरने और मनोरंजन में समय बीत सकता है। आज कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। कारोबार में व्यस्तता बढ़ सकती है। नौकरी में नया काम मिलने के योग हैं। कुछ नया भी सीखने को मिलेगा। इनकम के नए रास्ते खुल सकते हैं।

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज आपके कई कार्य समय पर पूर्ण हो जाएंगे। कुछ नया करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। तनाव खत्म होने की वजह से आपके कार्य की गति बढ़ेगी। वाहन सुख मिल सकता है। इस समय संपर्कों के जरिए आपको प्रगति के अवसर मिलेंगे। आपके परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। नौकरी में आपके पदाधिकारी आपको कोई नई जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपको अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाना होगा तभी आपकी तरक्की संभव है। आज व्यापारिक निर्णय आप आसानी से ले सकते हैं। इसमें आप सफल होंगे, हो सकता है अपने भाइयों से कुछ सलाह लेंं, और यह सलाह आपके लिए फायदेमंद भी रहेगा।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : बच्चे खेल-कूद और दूसरी बाहरी गतिविधियों पर ज़्यादा वक़्त ख़र्च करेंगे। आपको अपनी हार से कुछ सबक़ सीखने की ज़रूरत है, क्योंकि आज अपने दिल की बात ज़ाहिर करने से नुक़सान भी हो सकता है। किसी भी तरह की साझीदारी करने से पहले उसके बारे में अपनी अंदरूनी भावना की बात ज़रूर सुनें। ऐसे बदलाव लाएँ जो आपके रूप-रंग में निखार ला सके और संभावित साथियों को आपकी ओर आकर्षित करे। जीवनसाथी की ओर से जानबूझ कर भावनात्मक चोट मिल सकती है, जिसके चलते आप उदास हो सकते हैं।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : आज विवाहित अपने जीवनसाथी को अधिक टाइम देंगे तो दोनों के रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। हो सकता है शाम तक किसी समारोह में साथ जाने का भी प्लान बना सकते हैं। आपको अधिक काम होने की वजह से आपको थकावट हो सकती है। शाम को परिवारवालों के साथ समय बिताने से आप खुद को तनाव से राहत महसूस करेंगे। स्पोर्ट में रुचि रखने वालो का प्रर्दशन आज बेहतर रहेगा। ऑफिस में सीनीयर्स आपके कामों से प्रभावित होकर आपका प्रमोशन कर सकते हैं। आज घर में किसी सदस्य से आपकी बहस हो सकती है। बेहतर होगा कि आज किसी बात पर गुस्सा करने से बचें।

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोग अपने कामकाज से संतुष्ट हो सकते हैं। बड़े अधिकारियों से भी बातचीत होने की संभावना है। किसी की मदद करने का मौका मिल सकता है। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। आज आपको संबंधों का फायदा मिल सकता है। संतान से सुख मिलेगा। कारोबार में सफलता के योग हैं। अधिकारी आपके कामों की तारीफ कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरा होगा। व्यापार से सफलता का सूत्र बनेगा। आप के मन में परिवर्तन शीघ्र आएंगे, जिससे आपका मन कुछ द्विधायुक्त रहेगा।वित्तीय स्थिति और खर्च में अच्छा संतुलन बना रहेगा, हालाँकि आप खर्चीले साबित हो सकते है परन्तु तब भी अप्रत्याशित स्रोतों से आय का सृजन होता रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है। आज मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। दूसरों के लिए खराब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। इस तरह के विचारों से बचें, क्योंकि ये समय की बर्बादी करते हैं।

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:

Latest Updates