Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यहां प्री मानसून की दस्तक ने मचाया हाहाकार, हादसों में 9 लोगों ने गंवाई जान, ऐसी भयंकर बारिश…

यहां प्री मानसून की दस्तक ने मचाया हाहाकार, हादसों में 9 लोगों ने गंवाई जान, ऐसी भयंकर बारिश…

Karnataka (कर्नाटक) में प्री-मानसून ने दस्तक क्या दी अपने रौद्र रूप से हाहाकार मचाना शुरू कर दिया है। झमाझम हुई बारिश के कारण जगह-जगह हुए जलभराव से कई हादसों में नौ लोगों मैं अपनी जान गवा दी है, जबकि कई लोग घायल हैं। एहतियातन सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF की चार टीमें तैनात की गई हैं।

बाढ़ में 23 घरों को किया क्षतिग्रस्त

बारिश के कारण 23 घर क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। राजस्व मंत्री आर. अशोक ने बताया कि चिकमंगलूर, दक्षिण कन्नड़, उडुपी, शिवमोग्गा, दावणगेरे, हसन और उत्तर कन्नड़ जिले में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस बोम्मई ने बेंगलुरु के बारिश प्रभावित कई इलाकों का दौरा किया।

बढ़ गया है भूस्खलन का खतरा

कर्नाटक में जारी भारी बारिश के कारण राज्य के तटीय जिलों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने राज्य में दो और दिनों के लिए भारी बारिश का अनुमान जताया है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने उत्तर कन्नड़ जिले में भूस्खलन की चेतावनी दी है।

Share this:

Latest Updates