Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ सिंह

पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को फिर दी चेतावनी; कहाहै आतंकवादी संगठनों को पनाह देना बंद करें

New Delhi : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को पूरी दुनिया के सामने सवाल उठाया कि क्या परमाणु हथियार पाकिस्तान के हाथों में सुरक्षित हैं? उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के परमाणु बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की निगरानी में लिया जाना चाहिए। उसने पहलगाम में आतंकवादी घटना से भारत के माथे पर चोट पहुंचा कर भारत की सामाजिक एकता को तोड़ने का प्रयास किया। उसने भारत के माथे पर वार किया, तो हमने उनकी छाती पर घाव दिये हैं। पाकिस्तान के जख्मों का इलाज इसी बात में है कि वह आतंकवादी संगठनों को पनाह देना बंद करे, भारत के खिलाफ अपनी जमीन का इस्तेमाल न होने दे।

पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ ‘आॅपरेशन सिन्दूर‘ के स्थगित होने के बाद रक्षा मंत्री का यह पहला श्रीनगर दौरा है। वह ‘आॅपरेशन सिन्दूर’ के दौरान हुई सैन्य कार्रवाई पर सैनिकों के प्रति आभार जताने यहां पहुंचे थे। श्रीनगर के बादामी बाग कैंट में भारतीय सेना के बहादुर सैनिकों को सम्बोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, ‘मैं आपकी उस ऊर्जा को महसूस करने आया हूं, जिसने दुश्मनों को नेस्तनाबूद कर दिया। आपने जिस तरीके से सीमा पार पाकिस्तान की चौकियों और बंकरों को ध्वस्त किया, दुश्मन उसे कभी भूल नहीं पायेगा। आपने देखा होगा कि आमतौर पर लोग जोश में होश खो देते हैं, लेकिन आपने जोश भी रखा, होश भी रखा और सूझ-बूझ के साथ दुश्मन के ठिकानों को बर्बाद किया।

उन्होंने कहा कि ‘आॅपरेशन सिन्दूर‘ में उस एक-एक जवान की आंखों में देखा गया सपना था कि हर आतंकी ठिकाना, चाहे वह घाटियों में छुपा हो या बंकरों में दबा हो, हम वहां पहुंचेंगे और दुश्मन की छाती चीर कर उन आतंकी ठिकानों को खत्म करके ही लौटेंगे। उन्होंने सैनिकों को याद दिलाया कि लगभग 21 साल पहले अटलजी के सामने इसी पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में घोषणा की थी कि अब उनकी धरती से आतंकवाद एक्सपोर्ट नहीं किया जायेगा। मगर, पाकिस्तान ने भारत को धोखा दिया और आज भी धोखा दिये जा रहा है। इसका खमियाजा अब उसे भारी कीमत अदा करके भुगतना पड़ रहा है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि ‘आॅपरेशन सिन्दूर’ की कामयाबी ने पाकिस्तान में छिपे आतंकी संगठनों और उनके आकाओं को भी यह साफ-साफ बता दिया है कि वे कहीं भी अपने आप को सुरक्षित न समझें। अब वे भारतीय सेनाओं के निशाने पर हैं। दुनिया जानती है कि हमारी सेनाओं का निशाना अचूक है और वह जब निशाना लगाती है, तो गिनती करने का काम दुश्मनों पर छोड़ देती है। आतंकवाद के खिलाफ भारत की प्रतिज्ञा इतनी कठोर है कि हमने उनके न्यूक्लियर ब्लैकमेल की भी परवाह नहीं की है। पूरी दुनिया ने देखा है कि कैसे गैर जिम्मेदाराना तरीके से पाकिस्तान ने भारत को अनेक बार एटमी धमकियां दी हैं।

उन्होंने कहा कि आज श्रीनगर की धरती से मैं पूरी दुनिया के सामने सवाल उठाना चाहता हूं कि क्या ऐसे गैर जिम्मेदार और दुष्ट राष्ट्र के हाथों में परमाणु हथियार सुरक्षित हैं? मैं मानता हूं कि पाकिस्तान के एटमी हथियारों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की निगरानी में लिया जाना चाहिए। आतंकियों ने पहलगाम में धर्म पूछ कर हमारे निर्दोष लोगों को मारा। उसके बाद आपने जो जवाब दिया, उसे पूरी दुनिया ने देखा। आतंकियों ने भारतीयों को धर्म देख कर मारा, तो हमने आतंकियों को उनका कर्म देख कर मारा। उन्होंने धर्म देख कर बेगुनाहों की जान ली, यह पाकिस्तान का कर्म था। हमने कर्म देख कर उनका खात्मा किया, यह हमारा भारतीय

Share this:

Latest Updates