Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पाकिस्तान के लिए जासूसी करनेवाले कैथल के देवेन्द्र से एनआईए ने की पूछताछ

पाकिस्तान के लिए जासूसी करनेवाले कैथल के देवेन्द्र से एनआईए ने की पूछताछ

हरियाणा पुलिस ने डीएसपी गुरविंदर सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का किया गठन

Chandigarh news : हरियाणा पुलिस की गिरफ्त में आयेकैथल वासी पाकिस्तानी जासूस देवेन्द्र सिंह के मामले की जांच में अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) भी शामिल हो गयी है। रविवार को एनआईए की एक टीम कैथल पहुंची और देवेन्द्र सिंह से पूछताछ की। कैथल पुलिस ने इस पूछताछ की पुष्टि की है।

पुलिस के अनुसार मस्तगढ़ निवासी देवेन्द्र सिंह सिख धार्मिक स्थलों के दर्शन करने पाकिस्तान गया था। इस दौरान उसे वहां की एक लड़की ने हनीट्रैप में फंसा लिया और सात दिन तक उसे अपने साथ रखा। लड़की ने उसे पाकिस्तान में जासूसी की ट्रेनिंग दी। फिर उस लड़की ने उसका सम्पर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के पांच एजेंटों से कराया। पुलिस जांच में सामने आया कि लड़की ने देवेन्द्र को लालच दिया कि अगर वह गुप्त सूचना देगा, तो वह उसकी दोस्ती खूबसूरत लड़कियों से करा देगी और उसे पैसे भी मिलेंगे। एनआईए की टीम ने आरोपित से मामले से जुड़े कई पहलुओं पर पूछताछ की, जैसे कि वह आईएसआई के सम्पर्क में कैसे आया और उसने क्या-क्या सूचनाएं साझा कीं। एनआईए के दो अधिकारी अभी कैथल में ही हैं। आशंका जतायी जा रही है कि बहुत जल्द देवेन्द्र सिंह को एनआईए अपनी हिरासत में ले सकती है। कैथल पुलिस ने भी इस मामले की जांच के लिए अलग से एसआईटी का गठन कर दिया है।

इस सम्बन्ध में कैथल एसपी आस्था मोदी ने बताया कि मामले की जांच के लिए आईएनए की टीम कैथल आयी थी। आरोपित से मामले के बारे में पूछताछ की गयी और तथ्य जुटाये गये। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर एसआईटी का गठन किया गया है। इसकी अध्यक्षता डीएसपी गुरविंदर सिंह को दी गयी है। एसआईटी में साइबर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभ्रांशु, सिविल लाइन थाना के इंस्पेक्टर साहिल कुमार और स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार शामिल हैं। टीम आरोपित के बैंक खातों की भी जांच कर रही है।

दरअसल, कैथल पुलिस ने देवेन्द्र सिंह को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। शुरुआती जांच में पता चला कि वह आईएसआई के एजेंटों को अब तक पटियाला कैंट क्षेत्र की जानकारी और फोटो को भेज चुका है। इसके बाद उसने उसका डेटा मोबाइल से डिलीट कर दिया। पुलिस अब उसके बैंक खातों की जानकारी और डिलीट किया डेटा रिकवर करने की कोशिश कर रही है। आरोपित एमए प्रथम वर्ष पॉलिटिकल साइंस का छात्र है।

Share this:

Latest Updates