Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पाकिस्तान के लिए जासूसी करनेवाला शहजाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

पाकिस्तान के लिए जासूसी करनेवाला शहजाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

Lucknow News: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किये गये रामपुर जिले के रहने वाले शहजाद को यूपी एसटीएस ने लखनऊ की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपित को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
एटीएस के मुताबिक शहजाद आईएसआई के लिए काम करता था। वह काफी समय से देश जुड़ी आंतरिक सुरक्षा की खुफिया जानकारी आईएसआई को पहुंचा रहा था। वह भारत में आईएसआई के एजेंटों को धन और सिम उपलब्ध कराता था। वह दो से तीन बार पाकिस्तान भी जा चुका है। एटीएस ने रविवार को उसे गिरफ्तार किया और उसके घर से मिले तमाम साक्ष्यों को एकत्र कर लखनऊ ले आयी थी। पूछताछ के बाद एटीएस ने उसे सोमवार को स्पेशल कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उधर, शहजाद की पत्नी रजिया ने एटीएस के आरोपों को निराधार बताया है।

Share this:

Latest Updates