Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बिनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय गढ़ रहा सफलता के नये आयाम : हेमन्त सोरेन

बिनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय गढ़ रहा सफलता के नये आयाम : हेमन्त सोरेन

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने धनबाद में नवनिर्मित बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का किया अनावरण  

Dhanbad :  राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद के परिसर में झारखंड राज्य के अगुवा, पुरोधा और मार्गदर्शक बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का  अनावरण किया।  इस अवसर पर राज्यपाल एवं  मुख्यमंत्री ने बिनोद बिहारी महतो जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिमा अनावरण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिनोद बिहारी महतो के नाम से स्थापित यह विश्वविद्यालय बहुत कम समय में ही कई नये आयाम गढ़ रहा है। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के क्षेत्र में यह विश्वविद्यालय तेजी से आगे बढ़ रहा है।  

शिक्षा व्यवस्था को बना रहे बेहतर

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की भौगोलिक संरचना के मद्देनजर यहां के लोगों को अधिक से अधिक सुविधा मुहैया करने के लिए हमारी सरकार कई कदम उठा रही है। इसी कड़ी में बिनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय की स्थापना धनबाद जिले में की गयी, ताकि यहां के विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा मिल सके। आज यह विश्वविद्यालय पूरे राज्य की शोभा बढ़ा रहा है। यहां के विद्यार्थियों का भविष्य संवारने का काम यह विश्वविद्यालय  बखूबी निभा रहा  है।

शहीदों और झारखंड आन्दोलनकारी के नाम पर कई संस्थानों का नामकरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड आन्दोलन की उपज है।  इसी वजह से यह राज्य शहीदों के नाम से जाना जाता है। इस राज्य के निर्माण में हमारे पूर्वजों का अहम योगदान रहा है। ऐसे में अपने शहीदों और आन्दोलनकारियों  को सम्मान देने की परम्परा हम निभाते आ रहे हैं।  इसी कड़ी में कई संस्थानों का नामकरण यहां के शहीदों के नाम से किया गया है। धनबाद का बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय भी इसी का परिचायक है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य के कई शहर- गांव , टोला-मोहल्ला और गली शहीदों के नाम से जाने जाते हैं। यहां के चौक-चौराहों पर हमारे शहीदों, आन्दोलनकारियों की लगी प्रतिमा यह बताने के लिए काफी है कि इस राज्य के निर्माण में उनका कितना अहम योगदान रहा है। हम अपने शहीदों एवं आन्दोलनकारियों के सम्मान की खातिर उनके कार्यों को स्थापित करने की दिशा में निरन्तर कदम बढ़ा रहे हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में किये गये बदलाव का दिख रहा परिणाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे प्राथमिक शिक्षा हो या माध्यमिक अथवा उच्च शिक्षा, हमारी सरकार ने काफी कम समय में शिक्षा के क्षेत्र में जो बदलाव किये हैं, उसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। सीएम स्कूल आॅफ एक्सीलेंस के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सीमित संसाधनों के बीच इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे ही कई और बदलाव  करने की दिशा में प्रयास किये जा रहे हैं। शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि और उसकी कमियों को दूर करने का प्रयास निरन्तर जारी है।

इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक मथुरा प्रसाद महतो,  विधायक अरुप चटर्जी, विधायक चंद्रदेव महतो, विधायक राज सिन्हा, विधायक उमाकांत रजक, विधायक जयमंगल सिंह,  विधायक शत्रुघ्न महतो, विधायक जयराम महतो, झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष बेबी देवी समेत कई अन्य गण्यमान्य लोगों सहित बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर के सिंह और जिले के उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक  तथा विश्वविद्यालय एवं जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates